नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी का दिन शुक्रवार होता है। शुक्रवार के दिन उनकी पूजा अर्चना करके उनका आशीर्वाद लिया जाता है। वहीं जो जातक शुक्रवार के दिन व्रत रखते हैं श्रद्धा भाव से आरती भजन करते हैं उनके घर में सुख समृद्धि आती है और धन की कमी नहीं होती है हालांकि वास्तु शास्त्र में भी ऐसी कई चीज बताई गई है जिसे आपको शुक्रवार के दिन जरूर करना चाहिए ताकि माता लक्ष्मी की कृपा आपके घर परिवार में बनी रहे।तो चलिए उनको जानते हैं और उनके अनुसार कार्य करते हैं ताकि माता लक्ष्मी की कृपा और उनका आशीर्वाद घर पर बने रहे और हमेशा तरक्की और सफलता प्राप्त हो।
माता लक्ष्मी से जुड़ा वास्तु उपाय
माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सबसे पहले वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि आपको अपने घर के साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए इसके साथ ही आपके मुख्य द्वार पर कभी भी अंधेरा नहीं रहना चाहिए क्योंकि वहीं से माता लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश करती हैं। मुख्य द्वार के पास आपको लक्ष्मी यंत्र भी लगाना चाहिए ऐसा माना जाता है लक्ष्मी यंत्र लगाने से घर में सुख समृद्धि आती है कोई भी बुरी शक्ति घर में प्रवेश नहीं कर सकती है।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि शुक्रवार के दिन पूजा करते समय आपके घर में कौड़ी और कमलगट्टा अवश्य लाना चाहिए इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा आपके घर परिवार में बनाए रखती हैं माता लक्ष्मी को खीर बहुत पसंद है जब भी शुक्रवार के दिन आप पूजा अर्चना करें तो माता के भोग में आपको खीर का ही भोग लगाना चाहिए और कमल का फूल चढ़ाना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार कछुए को भी आर्थिक समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि माता लक्ष्मी का निवास स्थान अपने घर में बनाकर रखने के लिए आपको भगवान विष्णु की पूजा भी करनी चाहिए। इसके साथ ही आज यानी शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को कमलगट्टा भी अर्पित करना चाहिए इससे माता लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती हैं। इसके साथ फिल्म शुक्रवार के दिन आपको पानी में नमक डालकर पूरे घर में पोछा लगाना चाहिए इससे आपके घर की शुद्धता बनी रहती है और नकारात्मकता दूर भाग जाती है जिसके कारण सुख समृद्धि आती है।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगक की




