back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए जरूर करें वास्तु के ये उपाय, घर से दूर होगी नकारात्मकता

वास्तु हमारे जीवन के लिए बहुत उपयोगी साबित होता है। वास्तु शास्त्र के द्वारा बताई गई चीजों का पालन करते हुए हम तरक्की के रास्ते पर चल सकते हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।27 April 2024। घर हो या ऑफिस या कोई बिजनेस अगर आपको भी तरक्की नहीं मिल रही है या आपका रुका हुआ पैसा नहीं मिल पा रहा है। तो आपको वास्तु के कुछ उपाय का पालन करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसी कई बातें बताई गई है। जिनका सही से पालन करने से जीवन में चल रही सभी समस्याओं का हम सामना कर सकते हैं।

जरूर अपनाएं वास्तु के ये अनोखे उपाय

पूजा घर

घर की पूजा घर में आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए वास्तु के अनुसार पूजा करते समय आप घंटी अथवा शंख अवश्य बजे ऐसा करने से घर की नकारात्मकता दूर होती है। इसके साथ ही जब भी आप पूजा करें तो गाय का शुद्ध घी अवश्य जलाएं इससे घर में बरकत होती है।

नकारात्मकता को करें दूर

घर से नकारात्मकता दूर करने के लिए सुबह साफ-सफाई के बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करें। इसके साथ ही आप पानी में हल्दी मिलाकर भी घर में छिड़काव कर सकते हैं।

मानसिक परेशानी को करें दूर

अगर आप अत्यधिक परेशान हैं और मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। तो वास्तु के अनुसार आपको घर के अंदर दीवारों पर सुंदर हरियाली से भरपूर फोटो को लगाएं। ऐसा करने से घर के होने वाली मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

आर्थिक तंगी को करें दूर

घर से आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए कई प्रकार के उपाय हैं। जैसे झाड़ू को कभी गलत दिशा में ना रखें उसे पैर से न छुए क्योंकि झाड़ू में मां लक्ष्मी का स्वरूप पाया जाता है। और दिवाली के दिन इसकी पूजा भी होती है।

आर्थिक तंगी से बचने के लिए आप रोज सुबह उठकर घर के मुख्य द्वार और घर की सफाई करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

भगवान विष्णु को तुलसी का पौधा बहुत प्रिय है इसलिए माता लक्ष्मी भी तुलसी पूजा करने वाले व्यक्ति के ऊपर अपनी कृपा बरसती हैं। इसलिए सुबह शाम आपको तुलसी की पूजा अवश्य करनी चाहिए।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...