Vastu Tips: घड़ी बनाएगी आपको कंगाल, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

घर में घड़ी का होना आम बात है। हम घड़ी को अपने हाथ में भी पहनते हैं। लेकिन अगर घड़ी के कुछ नियम का पालन न करें। तो वह हमारे लिए काफी नुकसानदायक भी होती है।
Vastu Tips of Watch
Vastu Tips of Watchwww.raftaar.in

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क16 February 2024: आज के समय में इंसान के लिए घड़ी काफी जरूरी है क्योंकि बिना घड़ी के इंसान समय कैसे दिखेगा। और आजकल तो घड़ी भी घर की शोभा बढ़ाती हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में घड़ी से जुड़े ऐसे कई नियम बताए गए हैं कि अगर आप उनका सही से इस्तेमाल न करें तो घड़ी आपको कंगाल बना सकती है। तो आईए जानते हैं घड़ी से जुड़ा यह खास नियम।

जानिए वास्तु के अनुसार घड़ी की यह खास बातें

आपको अपने घर में कभी भी खराब वह बंद घड़ी नहीं रखनी चाहिए। अगर घड़ी बंद हो गई है तब जल्दी से ही उसकी बैटरी बदल दें। क्योंकि बंद और खराब घड़ी घर में रखने से ऐसा माना जाता है कि आपका समय भी बंद हो गया है। इसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर, पूर्व और पश्चिम दिशा में घड़ी लगानी सही मानी जाती है। लेकिन, दक्षिण दिशा में घड़ी लगाना अच्छा नहीं माना जाता है। इस दिशा में घड़ी लगाने पर आर्थिक दिक्कतें उत्पन्न होने लगती हैं। और आपके बनते काम भी बिगड़ जाते हैं।

आपको घड़ी को हमेशा साफ सुथरा रखना चाहिए। क्योंकि वह आपके जीवन का समय बताती है। घड़ी अगर साफ नहीं रहेगी तो नकारात्मक ऊर्जा आपके घर में बनी रहेगी।

घड़ी खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि हमेशा घर में गोल आकार वाली घड़ी ही लगाएं। क्योंकि यह वस्तु के हिसाब से काफी सही मानी जाती है।

घड़ी लगाते वक्त यह याद रखें कि आप घड़ी को घर के दरवाजे के आसपास ना लगाएं। और घड़ी को बिस्तर के ऊपर भी नहीं लगाना चाहिए।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें - www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in