back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

घर की सुख-समृद्धि के लिए नवरात्रि के नौ दिनों में करें ये Vastu उपाय जिससे आपके घर में आपको कई अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई है। ऐसे में आपके घर में सुख समृद्धि और तरक्की लाने के लिए छोटे बड़े कुछ ना कुछ उपाय करते रहना चाहिए। इन नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की आराधना करते हैं। मान्यता है कि चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा की उपासना करने से भक्तों के हर कष्ट दूर हो जाते है। शास्त्रों के अनुसार, अगर नवरात्र में शास्त्र सम्मत पूजा के साथ-साथ वास्तु के नियमों का भी पालन किया जाए, तो पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है और घर के वास्तु दोष भी अपने आप समाप्त हो जाते हैं। तो चलिए उन उपायों के बारे में जानते हैं।

वास्तु उपाय (Vastu Tips)

अखंड ज्योति से जुड़ा कई उपाय वास्तु शास्त्र में बताया गया है अगर आप घर में अखंड ज्योति रख रहे हैं तब आपको यह जरूर उसका पालन करना चाहिए।अगर आप नवरात्र में नौ दिनों के लिए अखंड दीप जलाते हैं, तो इसे आग्नेय कोण (दक्षिण-पूर्व) में रखें।चूंकि यह दिशा अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करती है, इसलिए यहां दीपक रखने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है और घर में सौभाग्य का आगमन होता है।ध्यान रखें, अखंड दीपक को सीधे जमीन पर न रखें. बल्कि, नीचे अष्टदल कमल या पीले चावल का आसन पर रखें।

रंगों का खास रख ध्यान

वास्तु में लाल रंग को ऊर्जा, सत्ता और विजय का प्रतीक माना गया है। माता की पूजा में लाल फूलों, लाल चुनरी और चंदन का अधिक प्रयोग करें। नवरात्रि की पूजा और सजावट में काले रंग का प्रयोग वर्जित है। इसके साथ ही आपको अपने घर परिवार में बरकत लाने के लिए घर की साफ सफाई पर पूरा ध्यान रखना चाहिए इन नवरात्रि घर में साफ सफाई का ध्यान दें कपूर जिला कर पूरे घर में दिखाएं ताकि नकारात्मकता भाग जाए।

मुख्य द्वार की चौखट को वास्तु में देहरी कहा जाता है। नवरात्रि के पावन अवसर पर अपनी देहरी का पूजन करना और वहां शुभ चिन्ह बनाना दरिद्रता को घर में घुसने से रोकता है। बाजार से मिलने वाले प्लास्टिक के स्वास्तिक के बजाय, अपने हाथ से शुद्ध केसर या सिंदूर और चमेली के तेल के मिश्रण से स्वास्तिक बनाएं। स्वास्तिक की चारों भुजाएं बराबर होनी चाहिए और उसके बीच में चार बिंदियां जरूर लगाएं। इसके साथ ही आपको मुख्य द्वार पर कभी अंधेरा नहीं होने देना चाहिए उसे नकारात्मकता हावी हो जाती है।

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगक की

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵