back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips: इस अक्षय तृतीया पाना चाहते हैं धन-यश और वैभव तो जरूर करें वास्तु का ये उपाय

Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया के दिन ऐसे योग होते हैं जिम आप कोई भी कार्य कर सकते हैं। आज के दिन किया गया कार्य आपको जीवन भर फल देता है। ऐसे में आपको वास्तु के कुछ नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।10 May 2024। अक्षर तृतीया पर सोना-चांदी खरीदना काफी शुभ माना जाता है। आज के दिन माता लक्ष्मी गणेश भगवान की पूजा भी की जाती है।हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर अक्षय तृतीया मनाई जाती है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि अक्षय तृतीया पर कुछ उपाय का पालन करके आप घर में सुख शांति और धन प्राप्त कर सकते हैं।

अक्षय तृतीया के दिन जरूर करें वास्तु का ये उपाय

कुबेर यंत्र

गणेश भगवान और माता लक्ष्मी के साथ ही कुबेर यंत्र की भी पूजा की जाती है। कहते हैं कि आज के दिन कुबेर यंत्र खरीदना उतना ही महत्वपूर्ण होता है जितना कि सोना चांदी। अक्षय तृतीया पर कुबेर यंत्र की पूजा करें और इसे तिजोरी में स्थापित करें। ऐसा करने से आपके घर में समृद्धि और वैभव बना रहेगा।

श्री यंत्र का उपाय

श्री यंत्र भी माता लक्ष्मी के पूजा में इस्तेमाल किया जाता है स्त्री यंत्र बहुत ही प्रभावशाली और शक्तिशाली यंत्र होता है। आप आज के दिन श्री यंत्र को अपने घर ले आए और गंगाजल से इसकी पूजा अर्चना करें इसके साथ ही 108 बार ओम श्री मंत्र का जाप करके इसे अपने तिजोरी या फिर ऑफिस के लॉकर में रखते जहां आप पैसा रखते हैं। ऐसा करने से आपके घर में सदैव बरकत होगी पैसों की कमी कभी नहीं होगी।

सोना-चांदी का उपाय

अच्छी तृतीया के दिन सोना चांदी खरीदना काफी शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन सोना चांदी घर लाने का मतलब है कि आप लक्ष्मी लेकर आए हैं। आप सोने के सिक्के को एक लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी अथवा जहां पैसा रखते हैं वहां रख दीजिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...