Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान तो रोज करें यह काम, घर से दूर होगी दरिद्रता

अगर आपके घर में भी आर्थिक तंगी हो रही है, पैसा आता है तो टिकता नहीं है। ऐसे में आपको वास्तु के कुछ उपाय का उपयोग करना चाहिए।
Vastu Tips of financial constraints
Vastu Tips of financial constraints www.raftaar.in

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय हर तरफ आर्थिक तंगी के कारण घर में तनाव क्लेश का माहौल बना रहता है। वास्तु शास्त्र में आर्थिक तंगी को दूर करने के कई उपाय बताए गए हैं। जिनका नियम अनुसार पालन करने से आपकी आर्थिक तंगी जल्द ही दूर हो जाती है।

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए जरूर करें यह काम

मां लक्ष्मी को घर और द्वार पर सफाई अत्यंत प्रिय है। आर्थिक तंगी से बचने के लिए आप रोज सुबह उठकर घर के मुख्य द्वार और घर की सफाई करें। क्योंकि जिस घर में साफ सफाई रहती है मां लक्ष्मी इस घर में प्रवेश करते हैं।

भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को तुलसी का पौधा बहुत ही प्रिय है। इसलिए माना जाता है रोजाना सुबह उठकर स्नान कर तुलसी में जल अर्पित करने और दीपक जलाकर पूजा करने से आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है।

अगर आपके घर में धन संपत्ति को लेकर कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तो आपको अपनी तिजोरी की दिशा बदल देनी चाहिए। इसके लिए अपनी तिजोरी को उत्तर दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को धन संबंधी परेशानियों में राहत मिलती है।

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए आपको पीपल के पत्ते तेरी में राम लिखकर हनुमान जी के किसी मंदिर में रख देना चाहिए। पर ध्यान रहे या पत्ता उनके चरणों पर ना रखें। ऐसा करने से हनुमान जी आपके ऊपर अपनी कृपा बनाए रखेंगे और आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा दिलाएंगे।

अगर आपका कोई भी कोई भी काम नहीं बन रहा है। तब आपको हर दिन सुबह गाय को एक रोटी खिलाना चाहिए। ऐसा करने से आपका भाग्य बदल जाता है और तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं।

घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए हफ्ते में एक दिन पानी में नमक मिलाकर पोछा जरूर लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक ऐसा करने से सारे दोष दूर होते हैं। और घर में माता लक्ष्मी की कृपा बनती है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें - www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in