back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips: अगर आपके घर में भी है वास्तु दोष तो इस प्रकार करें दूर

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर में वास्तु दोष है। तो वह आपकी हर काम में बड़ा बनेगा और आप को जीवन में सफलता नहीं मिलेगी।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 26May 2024। वास्तु दोष के रहने से आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए वास्तु दोष को हमेशा घर से दूर करना चाहिए। ताकि आप जीवन में सफलता पा सके और आगे बढ़े। वास्तु शास्त्र में वास्तु दोष दूर करने का कई उपाय बताया गया है जिसका आप पालन करके अपने जीवन को सफल बना सकते हैं।

वास्तु की इन बातों का करें पालन

नकारात्मकता करें दूर

अगर आपके घर में हमेशा लड़ाई झगड़े का माहौल बना हुआ है और चारों तरफ नकारात्मकता फैली हुई है।तो आप को घर के अंदर लगे हुए मकड़ी के जाले,धूल-गंदगी को समय-समय पर हटाते रहना चाहिए। ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा चली जाएगी और सकारात्मक ऊर्जा आएगी।

फूल पौधे

अगर आपके घर में पौधे लगे हुए हैं तो उन्हें रोजाना पानी दें। यदि वह पौधे सूख रहे हैं तो उन्हें घर से बाहर निकाल दें। क्योंकि घर में सूखे हुए फूल और पौधे का रहना वास्तु दोष का कारण बनता है। ऐसा होने से आपकी सफलता पर बाधा लगती है और बना हुआ काम भी बिगड़ने लगता है। इसीलिए आपको इस नियम का पालन हमेशा करना चाहिए।

इस प्रकार ना सोए

किसी भी व्यक्ति को किसी भी परिस्थिति में दक्षिण दिशा की तरफ पैर करके नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से बेचैनी,घबराहट और नींद में कमी हो सकती है। और ऐसा करने पर आप नकारात्मकता आपको घेर लेती है। जिससे आप अपने जीवन में आगे नहीं बढ़ पाए और कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

बिस्तर पर बैठकर खाना खाने से

आप को कभी भी बिस्तर पर बैठकर खाना भी खाना चाहिए। अगर आप ऐसा करते है तो ये बहुत गलत काम करते हैं क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार, इससे मां लक्ष्मी और मां अन्नपूर्णा नाराज हो जाती हैं और आपके घर की आर्थिक उन्नति रुक जाती है। यहां तक की आपको कर्ज लेने तक की भी नौबत आ जाती है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...