नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।29 April 2024। गुड़हल का फूल एक ऐसा फूल होता है जो वास्तु के अनुसार घर से नकारात्मकता को दूर करता है। गुड़हल का फूल घर में होने से माता लक्ष्मी की कृपा घर में बनी रहती है और आपका घर सुख समृद्धि से भरा रहता है। अगर आप काफी मेहनत कर रहे हैं उसके बाद भी आपको सफलता नहीं मिल रही है तो गुड़हल के यहां कुछ उपाय आपकी सफलता में सहायता कर सकता है।
गुड़हल के फूल के अचूक उपाय
इस प्रकार दूर करें आर्थिक तंगी
अगर आपके घर में आर्थिक तंगी हो रही है और मानसिक तनाव चल रहा है। तब आपको सूर्य देव की पूजा करते समय गुड़हल के फूल का उपयोग करना चाहिए। गुड़हल के फूल को तांबे के कलश में रखकर आप भगवान को अर्थ दिन ऐसा करने से आप कष्टों से मुक्ति पा सकते हैं।
घर में बरकत पाने के लिए
घर से पैसों की कमी दूर करने के लिए आप शुक्रवार के दिन गणेश भगवान और दुर्गा माता को पांच कुल्हड़ का फूल चढ़ाए इसमें से एक फूल अपने तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से घर में बरकत होती है।
दामपत्य जीवन रहेगा खुशहाल
गुड़हल के फूल को ज्योतिष में भी बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर आप अपने घर के गुलदस्ते में गुड़हल का फूल लगाती हैं तो आपके घर में प्रेम का संचार होगा एयर दामपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।
ग्रह नक्षत्र को करें ठीक
वास्तु के अनुसार गुलहर का फूल घर में लगाने से आपका ग्रह नक्षत्र ठीक हो जाता है और आपके घर में सुख समृद्धि आने लगती है। और आपके बिगड़े काम भी बनने लगते है के कारण आप सफलता की ओर बढ़ते चले जाते हैं।
गुलहड़ का फूल लगाने की दिशा
गुड़हल का पौधा घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। गलत दिशा में लगाने से फूल का अच्छा प्रभाव नहीं पड़ता है। और कोशिश करें की फुल को सूखने ना दें। क्योंकि सूखा हुआ फूल घर में नकारात्मकता लाता है।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।





