नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत ही खास माना जाता है।ये दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को समर्पित है। इस दिन दोनों देव की पूजा-अर्चना करना अत्यंत ही फलदायी माना जाता है। अगर आपके घर परिवार में कई प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही है जिसका समाधान नहीं मिल रहा है तब आज के दिन विष्णु भगवान की पूजा अर्चना के साथ-साथ आपको कुछ विशेष उपाय भी करने चाहिए।
जरूर करें ये उपाय
घर में सुख समृद्धि और तरक्की के लिए आपको आज गुरुवार के दिन विष्णु भगवान से जुड़े कुछ उपाय करने चाहिए। ताकि आपका कल्याण हो सके हालांकि सबसे पहले शुरुआत आपके अपने घर की साफ सफाई से करना चाहिए । क्योंकि जहां साफ सफाई ही नहीं होती वहां कोई भी देवी देवता आगमन नहीं करते हैं जिसके कारण घर में कंगाली छाई रहती है। और कई प्रकार की समस्या भी उत्पन्न होने लगती है इसलिए आपको इन सभी बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।
अगर इन दोनों आपका कोई भी काम नहीं बन रहा है बिजनेस हो या दुकान हर जगह नकारात्मकता छाई हुई है तब आज गुरुवार के दिन आपको यह काम जरुर करना चाहिए।अपनी फाइनेंशियल कंडिशन को बेहतर करना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन एक केसर की डिब्बी लेकर, उसे भगवान विष्णु के चरणों से लगाकर अपने पास रख लें और जब कभी आप किसी व्यावसायिक यात्रा से बाहर जायें, तो उस केसर से अपने माथे पर तिलक लगाकर जाएं। लेकिन अगर आप केसर ना ले सकें, तो आप एक डिब्बी में सुखी हल्दी ले लें।
आम का पेड़ बहुत ही लाभदायक माना जाता है। गुरुवार के दिन इससे जुड़े कुछ उपाय करके आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं।अगर आप लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन आपको आम के पेड़ को प्रणाम करना चाहिए और उसकी जड़ में पानी डालना चाहिए। अगर आपको आम का पेड़ न मिल पाये, तो आम के फल को प्रणाम कीजिए।
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगक की





