Vastu Tips of Navaratri
Vastu Tips of Navaratriwww.raftaar.in

Vastu Tips: इस नवरात्रि अपनाएं वास्तु के ये अनोखे उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि

इस चैत्र नवरात्रि में अगर आप भी पाना चाहते हैं माता रानी की कृपा जल्द करें वास्तु के ये उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।12 April 2024। चैत्र नवरात्रि में माता रानी की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। आज नवरात्रि का पांचवा दिन है इस दिन देवी पार्वती के स्वरूप स्कंदमाता की पूजा अर्चना की जाती है। माता रानी को प्रसन्न करने के लिए और उनकी कृपा पाने के लिए आपको वास्तु के कुछ नियमों का पालन करना चाहिए।

नवरात्रि के वास्तु उपाय

वास्तु शास्त्र के अनुसार नवरात्रि पर घर के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के पैरों के चिन्ह बनाएं। ऐसा करने से माता रानी प्रसन्न होकर घर में प्रवेश करती हैं। और आपके घर परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।

भोग

स्कंदमाता की पूजा करने का महत्व आपके दिन आपको केले की भी पूजा करनी चाहिए। क्योंकि माता रानी को भोग में केला चढ़ाया जाता हैं। ऐसा करने से माता रानी प्रसन्न होती है और आपके घर में उनकी कृपा बनी रहती है।

रंग

नवरात्रि के 5 भी दिन यानी आज पीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए। नवरात्रि के 9 दिनों तक कभी भी काले रंग का प्रयोग नहीं करना चाहिए। धर्म शास्त्रों के अनुसार काले रंग को अशुभ माना गया है।

ना करें इन चीजों का इस्तेमाल

अगर आप ने 9दिन तक व्रत रखा हैं तो आपको बेल्ट, चप्पल-जूते, बैग जैसी चमड़े की चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इन चीजों का इस्तेमाल करने से आपको व्रत का पूरा फल नहीं प्राप्त होता है।

नवरात्रि के समय अकेला न छोड़े घर

अगर अपने घर पर अखंड ज्योति जलाई हुई है तो घर को कभी भी अकेला ना छोड़े। क्योंकि नवरात्रि में जल्दी हुई अखंड ज्योति बहुत ही पवित्र और महत्वपूर्ण मानी जाती है।

चल रहे इस नवरात्रि के दौरान आपको नाखून या बोल नहीं काटना चाहिए। ऐसा करने से न केवल माता रानी रस्ट होती है बल्कि आपके घर परिवार में सुख समृद्धि का भी विकास होना बंद हो जाता है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें - www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in