Vastu Tips: नवरात्रि में इन रगों के कपड़े पहनने से माता रानी होंगी प्रसन्न, सदैव बनी रहेगी कृपा

वास्तु शास्त्र के अनुसार नवरात्रि के 9 दिन तक माता रानी को प्रसन्न करने के लिए इन रंगों के कपड़े पहनना चाहिए।
Vastu Tips of Navaratri 2024
Vastu Tips of Navaratri 2024www.raftaar.in

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।11April 2024। नवरात्रि के शुरू होते ही हर कोई माता रानी को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के नियमों का पालन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं नवरात्रि के दिनों में कपड़े पहनने से लेकर उसके रंग तक का अलग-अलग महत्व होता है। जिसको वास्तु के अनुसार पहनने से माता रानी जल्दी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा आपके घर परिवार में बनी रहती है।

नवरात्रि में रंगों का महत्व

नवरात्रि में हर एक दिन बहुत विशेष और महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस पूरे 9 दिन माता के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है और उन्हें प्रसन्न किया जाता है। नवरात्रि का हर दिन एक विशिष्ट रंग से जुड़ा होता है जिसका बहुत महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि यदि आप 9 दिनों में इन्हीं रंगों का पालन करते हैं तो माता दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

पहला दिन

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है।इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनकर मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना करनी चाहिए।

दूसरा दिन

नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की जाती है। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनकर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करनी चाहिए।

तीसरा दिन

नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित है। इस दिन ग्रे कलर के कपड़े पहनकर मां चंद्रघंटा की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। 


चौथा दिन

नवरात्रि के चौथे दिन कुष्मांडा माता की पूजा की जाती है। इस दिन नारंगी रंग के कपड़े पहनकर मां की पूजा करनी चाहिए। 

पांचवा दिन

नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंद माता की पूजा की जाती है। ऐसी  मान्यता है की मां स्कंदमाता की पूजा करते समय सफेद रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।

छठा दिन

नवरात्रि के छठे दिन मां कात्याययानी कि विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। इस दिन लाल रंग के वस्त्र पहनना शुभ होता है। 

सातवां दिन

नवरात्रि का सातवां दिन मां कालरात्रि को समर्पित है।  इस दिन नीले रंग के कपड़े पहनकर आप मां कालरात्रि की पूजा कर सकती है। 

आठवां दिन

नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा आप गुलाबी वस्त्र पहनकरकर सकती हैं।

नौवें दिन

नवरात्रि के अंतिम और नौवे दिन मां दुर्गा के नौवां स्वरूप मां सिद्धिदात्री को समर्पित है।  इस दिन आप पर्पल रंग के कपड़े पहनकर उनकी पूजा अर्चना कर सकती हैं।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें - www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in