back to top
24.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips: रंग पंचमी पर करें यह उपाय मनोकामनाएं होंगी पूरी, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

रंग पंचमी पर कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना करने का महत्व है। उसके साथ ही कुछ ऐसे वास्तु के उपाय हैं जिन्हें करने से घर की सारी परेशानियां दूर हो जाती है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।29 March 2024। हिंदू धर्म में हर साल चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी को रंग पंचमी आयोजित की जाती है। इस दिन श्री कृष्ण और राधा रानी की पूजा अर्चना करने का महत्व है साथ ही वास्तु शास्त्र के कुछ नियम का पालन करने से आपका भाग्य भी जाग जाता है।

रंग पंचमी पर वास्तु के कुछ नियम

घर में क्लेश शांति हेतु

रंग पंचमी के दिन सूर्य उदय के समय के स्टील के लोटे में थोड़ा सा जल में गुड़ और गंगाजल मिलकर 108 बार ॐ श्री पितृदेवताय नमः’ इस मंत्र का जाप करें और उसके बाद पानी से पूरे घर में छिड़काव करें। ऐसा करने से घर में चल रही क्लेश दूर हो जाती है और घर में सुख शांति का माहौल बनता है।

नौकरी पाने हेतु

अगर आपको नौकरी नहीं मिल रही है और आप बहुत परेशान हो तब रंग पंचमी के दिन जल्दी उठकर नहा लें। फिर शंख में जल 2 चुटकी रोली व हल्दी डालें। उसके बाद 108 बार ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करें। फिर कुशा के आसन पर खड़े होकर इस शंख से सूर्य देवता को अर्घ्य दें। ऐसा करने से आपका वास्तु दोष खत्म हो जाएगा और नौकर जल्दी से आपको मिल जाती है।

घर की आर्थिक तंगी दूर करने के लिए

घर की आर्थिक तंगी दूर करने के लिए आपको रंग पंचमी वाले दिन पानी में चुटकी हल्दी डालकर नहाना चाहिए। इससे आपके सारे दोष खत्म हो जाते हैं और आपकी तरक्की के भाग्य खुल जाते हैं।

धन प्राप्ती के लिए

रंग पंचमी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की भी पूजा करनी चाहिए। पूजा के दौरान दोनों को लाल गुलाल अर्पित करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से धन-संपदा में बढ़ोतरी होती है। और घर में सुख शांति बनी रहती है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵