नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क।6 June 2024। शनि देव की पूजा अर्चना करने का विशेष महत्व होता है जिस व्यक्ति के कुंडली में शनि दोष अथवा शनि की कूट दृष्टि होती है उसका भाग्य दुर्भाग्य में बदल जाता है और जीवन में कई सारी परेशानियां आ जाती हैं। जिसे दूर करने के लिए वास्तु शास्त्र के अनुसार शनि जयंती के दिन आप कुछ ऐसे अचूक उपाय कर सकते हैं। जिनसे आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा।
शनि जयंती पर करें ये उपाय
वास्तु के अनुसार आज शनि जयंती के दिन आपको काले कपड़े, जामुन काली उड़द, काले जूते, तिल, लोहा, तेल इन वस्तुओं का दान करना चाहिए। ऐसा करने से शनि देव जल्दी प्रसन्न होते हैं उनकी कृपा आप पर बनी रहती है। और आपकी कुंडली में लगा हुआ सही दोष खत्म हो जाता है।
काले कुत्ते को रोटी
शनि देव एक ऐसी भगवान है जो व्यक्ति को उनके कर्म के अनुसार दंड देते हैं। अगर आप शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से परेशान हों तो आप शनि जंयती के दिन काले कुत्ते को सरसों के तेल से चुपड़ी रोटी खिलाएं। ऐसा करने से शनि देव की कृपा आप पर बनी रहेगी और आपको कभी भी शनि की साडेसाती का भागीदार नहीं बनना पड़ेगा।
पीपल के पेड़ की पूजा
शनि जयंती के दिन आपको पीपल के पेड़ की भी पूजा करनी चाहिए। पीपल के पेड़ के पास पांच सरसों का दीपक जलाएं और उसकी पूजा करें ऐसा करने से आपके घर में चल रही आर्थिक तंगी दूर होगी और शनि देव की कृपा आप पर बनी रहेगी। साथ ही सभी कष्टों से आपको मुक्ति मिलेगी।
शनि चालीसा का पाठ
शनि जयंती के दिन आपको इन सब उपाय के साथ-साथ शनि चालीसा का पाठ भी करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान जल्दी प्रसन्न होते हैं और आपकी जो भी मनोकामना रहती है उसे पूर्ण करते हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार–




