back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips: एलोवेरा का फूल बनाएगा आपको मालामाल जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र?

एलोवेरा का पौधा तरह-तरह के कामों में उपयोग किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस पौधे के फूल से आप माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं।

नई दिल्ल,रफ्तार डेस्क। अक्सर हम अपने घर के आसपास देखते हैं तो एलोवेरा का पौधा जरूर लगा होता है। वास्तु के अनुसार एलोवेरा का पेड़ घर में होना काफी शुभ माना जाता है। इसके साथ ही एलोवेरा का फूल आपके भाग्य को बदल देता है।

एलोवेरा फूल के फायदे

एलोवेरा का फूल साल में एक बार खिलता है। यह फूल उन्हें पौधों में खिलता है जो मेच्योर और मजबूत हो गए हो। इस लाल कलर के फूल को आप लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा आप पर रहेंगी और आर्थिक तंगी से आपको मुक्ति मिल जाएगी।

एलोवेरा के फूल को मंदिर में रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और घर परिवार में खुशहाली बनी रहती है।

एलोवेरा का फूल जिसके घर में उग जाता है उसकी आर्थिक तंगी दूर हो जाती है क्योंकि इस फूल में धन को आकर्षित करने की तीव्र क्षमता होती है। इसीलिए आपको यह पौधा जरूर लगाना चाहिए।

एलोवेरा के पौधे को सही दिशा में लगाना जितना शुभदायक होता है। इसे गलत दिशा में लगाना भी बुरा रहता है। वास्तु के अनुसार एलोवेरा के पौधे को उत्तर पश्चिम के दिशा में नहीं लगना चाहिए वरना इससे आपको बुरा प्रभाव मिलता है।

एलोवेरा का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में यदि आप इसको घर में लगाते हैं तो परिवार में सुख-समृद्धि आती है। लेकिन इसको लगाते समय ध्यान रखें कि इसे पश्चिम दिशा में ही लगाएं।क्योंकि पश्चिम दिशा को सबसे उत्तम माना जाता है।

अगर आपकी लव लाइफ में समस्या चल रही है तो वास्तु के अनुसार आपको अपने घर की पूर्व दिशा में एलोवेरा का पौधा लगाना सबसे शुभ होगा। ऐसा करे से आपके जीवन में प्यार बढ़ता है और प्रमोशन के योग बनते हैं। साथ ही घर में सकारात्मकता आती है।

अगर आपके घर में हमेशा लडाई झगडे होते है, तो इस समस्या को दूर करने के लिए अपने घर के बगीचे में या बालकनी में एलोवेरा का पौधा लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर से नकारात्मकता दूर होती है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...