back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips इन बातों का रखें ध्यान बदल जाएगा आपका भाग्य, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र?

वास्तु के अनुसार ऐसी कई बातें होती हैं। जिनका ध्यान रखने से और अमल करने से घर परिवार में सुख शांति के साथ-साथ धन का भी लाभ होता है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 5 March 2024। हिंदू धर्म में वास्तु को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। अक्सर हम अपने घर में सुख शांति पाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार कुछ ऐसी बातें है जिनका ध्यान रखने से हम अपने घर परिवार में सुख शांति के साथ-साथ मां लक्ष्मी की कृपा भी पा सकते हैं।

वस्तु को इन बातों का रखें ध्यान

मोर का पंख घर में लाने से घर का वातावरण ठीक रहता है यानी सकारात्मक ऊर्जा घर में बनी रहती है l मोर के पंख को हमेशा घर के द्वार पर ही लगते हैं।

घर में सरसों के तेल के दीये में लौंग डालकर लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। और घर में सुख शांति बनी रहती है।

जब भी आप किचन में तवे पर रोटी सेंक तो सबसे पहले दूध के छींटें मारे ऐसा करना बहुत शुभ माना गया है। और पहली रोटी गौ माता के लिए निकालें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा घर पर बनी रहती है।

घर में टूटी-फूटी, कबाड़, अनावश्यक वस्तुओं को नहीं रखें। ऐसा बस ऐसी वस्तुओं को रखने से घर में हानि होती है और अनेक प्रकार की बढ़ाएं आती है।

घर में तुलसी का पौधा पूर्व दिशा की गैलरी में या पूजा स्थान के पास रखें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और माता लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है।

वास्तु की मानें तो उत्तर या पूर्व दिशा में की गई जल की निकासी आर्थिक दृष्टि से शुभ होती है। इसलिए घर बनाते समय इस बात का अवश्य ध्यान रखना चाहिए।

घर के उत्तर दिशा में देवी लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर लगानी चाहिए जिसमें वह कमलासन पर विराजमान हों और स्वर्ण मुद्राएं गिरा रही हों। वास्तु के अनुसार घर में मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर लगाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

आपको घर में कभी भी बंद घड़ी नहीं रखना चाहिए। कहते हैं कि बंद घड़ी रखने से आपका समय खराब हो जाता है।और तरक्की के रास्ते भी बंद होने लगते हैं।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...