Vastu Tips: नहीं बन रहा कोई काम? वास्तु के ये उपाय खोल सकते हैं तरक्की के द्वार

वास्तु शास्त्र हमारे लिए एक वरदान से काम नहीं है। हर चीज का उपाय वास्तु शास्त्र में होता है। फिर वह आर्थिक तंगी हो, कर्ज हो या लव लाइफ हो।
Vastu Tips of Career
Vastu Tips of Careerwww.raftaar.in

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।14April 2024। सफल होने के लिए कड़ी मेहनत और परिश्रम के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगती। ऐसे में अक्सर लोग निराश और हताश हो जाते हैं। लेकिन इसका एक बड़ा कारण वास्तुदोष हो सकता है। इसीलिए आज हम वास्तु शास्त्र के कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनको अपने से आपका वासु दोष ठीक हो जाएगा और बिगड़े काम भी बनने लगेंगे।

वास्तु शास्त्र के अनोखे उपाय

अगर आप ऑफिस में काम कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें। आपकी पीठ मुख्य दरबाजे की तरफ नहीं होनी चाहिए। ऐसा करने से आपके करियर में बाधा उत्पन्न हो सकती है। मान्यता है कि मां लक्ष्मी घर के मुख्य दरबाजे से प्रवेश करती हैं, इसलिए आपकी पीठ कभी मुख्य दरबाजे की ओर नहीं होनी चाहिए।

बांसुरी

वास्तु के अनुसार जिन लोगों के घर में बांसुरी होती है वहां कभी दरिद्रता का वास नहीं होती है। इसीलिए आपको अपने घर के पूजा स्थान में बांसुरी रखनी चाहिए। घर में बांसुरी रखने से व्यापार और नौकरी में भी जल्दी सफलता मिलती है।

तुलसी की पूजा

अगर आपका कोई भी काम नहीं बन रहा है आपकी कुंडली में कोई भी दोष है तब आपको तुलसी माता की पूजा करनी चाहिए। कोशिश करें कि सुबह स्नान करने बाज तुलसी के पौधे को जल अर्पित करें। शाम के वक्त तुलसी माता के पास दीपक जालकर रखना भी शुभ फल प्रदान करता है।

माता लक्ष्मी

घर में कूड़ा कभी भी ईशान कोण, पश्चिम या उत्तर, पूर्व में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता आती है और माता लक्ष्मी रूठ जाती हैं। इसके अलावा घर की छत, छज्जे, या कोठरी आदि में कबाड़ भूलकर भी नहीं रखना चाहिए।

घंटी और शंख

अगर आपके घर में हर समय लड़ाई वह क्लेश का माहौल बना रहता है। ऐसे में आपको पूजा करते समय घर में घंटी और शंख अवश्य बजना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक बनी रहती हैं।और आपके जीवन की समस्याएं दूर होने लगती हैं। काम में आने वाली बाधाओं से मुक्ति मिलती है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें - www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in