मकर राशि :- भो , जा , जी , खी , खु , खे ,खो , गा , गी
धन लाभ: मार्केट में लंबे समय के लिए पैसा लगाना आपके लिए अच्छा है। विदेशी व्यापार से भी अच्छा फायदा हो सकता है।
परिवार और मित्र : अपने व परिवार की सुख-सुविधाओं को पूरा करने के लिए आप लोन ले सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य विशेषकर माता-पिता या भाई-बहनों को अपनी सेहत का ख़याल रखना पड़ेगा।
रिश्ते और प्यार : अपने जीवनसाथी से भरपूर प्रेम व सहयोग मिलने की उम्मीद आप रख सकते हैं। लव-लाइफ इस दौरान लुभावनी रहेगी।
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय आपके लिए उम्दा हो सकता है। बस आपका आप वजन बढ़ने की संभावनाएं नज़र आ रही हैं।





