मीन राशि :- दी , दू , थ , झ , दे , दो , चा , ची ,ज्ञ
धन लाभ: कारोबार बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। आपको उधार दिए गए पैसे वापस मिल सकते हैं।
परिवार और मित्र: पारिवारिक स्तर के लिए यह समय काफी शुभ दिख रहा है। इस दौरान आप बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। इस अवधि में आपके भाई-बहन उन्नति करेंगे। वैवाहिक जीवन अच्छा रहने की संभावना है।
रिश्ते और प्यार: प्रेम जीवन के लिए समय बेहतर नज़र आ रहा है। प्रेमी के साथ आप किसी सुन्दर स्थल व आनंददायक भोजन का लुत्फ़ उठा सकते हैं।
स्वास्थ्य: सेहत को लेकर आपको आपको सतर्कता रखनी होगी। जो लोग मधुमेह के शिकार हैं उन्हें अपने सेहत पर ध्यान देना होगा।
करियर और शिक्षा: कार्यक्षेत्र में आप काफी ऊर्जावान बने रहेंगे।छात्रों के लिए समय प्रगतिशील रहेगा। परीक्षा परिणाम उनके हक़ में रहने की संभावना है।
बिज़नेस/स्टॉक/प्रॉपर्टी: प्रॉपर्टी डीलिंग का बिज़नेस कर रहे जातकों को अच्छा लाभ मिल सकता है। अगर पैसों को आप प्रॉपर्टी के रुप इन्वेस्ट करें तो आपके लिए लाभदायक रहेगा।
आज के दिन को शुभ बनाने के लिए ज्योतिष उपाय। शिव चालीसा का पाठ करे एवं ॐ सोमेश्वराय नमः मंत्र का जाप करें।
आज आपके लिए शुभ रंग है, काला। यह रंग आपको दुश्मनों की बुरी नजर से बचाएगा।
आज का शुभ अंक 5 है





