कर्क राशि :- ही , हू , हे , हो , डा , डी , डू ,डे, डो
कर्क राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी और नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन सभी कार्य आसानी से सफल होंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा। किसी मांगलिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। नए वाहन, वस्त्रों और आभूषणों की खरीदी कर सकते हैं। धन व्यय अधिक होने से मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं, जो नुकसान कराएंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।





