back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Assembly Election Results 2023: वोट शेयर मामले में Congress-BJP से ज्यादा पीछे नहीं-जयराम रमेश

New Delhi: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि तीन राज्य (मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ ) में पार्टी को मिली हार स्वीकार है, लेकिन वोट शेयर मामले में कांग्रेस भाजपा से ज्यादा पीछे नहीं है।

नई दिल्ली, हि.स.। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि तीन राज्य (मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ ) में पार्टी को मिली हार स्वीकार है, लेकिन वोट शेयर मामले में कांग्रेस भाजपा से ज्यादा पीछे नहीं है। कांग्रेस नेता रमेश ने आज एक्स पर लिखा कि, यह सच है कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। नतीजे हमारी उम्मीदों के मुताबिक़ नहीं आए हैं, लेकिन वोट शेयर के मामले में कांग्रेस भाजपा से ज़्यादा दूर नहीं है।

यह आंकड़े वापसी के लिए आशा और उम्मीद

रमेश ने कहा कि दरअसल इस अंतर को मिटाया जा सकता है। यह आंकड़े वापसी के लिए आशा और उम्मीद जगाते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा 46.3 फीसदी वोट मिले, जबकि कांग्रेस 42.2 फीसदी पर रही। मध्य प्रदेश में भाजपा को 48.6 फीसदी समर्थन मिला और कांग्रेस 40.4 फीसदी पर रही। राजस्थान में भाजपा को 41.7 फीसदी लोगों का समर्थन मिला, वहीं कांग्रेस को 39.5 फीसदी लोगों ने मतदान किया।

जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर किया पोस्ट

जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ठीक 20 साल पहले भी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में हुए विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था। उस वक्त हमें सिर्फ़ दिल्ली में जीत मिली थी। लेकिन कुछ ही महीनों में ज़ोरदार ढंग से वापसी करते हुए कांग्रेस लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और केंद्र में सरकार बनाई। उन्होंने कहा, “आशा, विश्वास, धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनावों के लिए तैयारी करेगी, जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया!”

जयराम रमेश ने 2004 लोकसभा चुनाव का किया जिक्र

इससे पहले जयराम रमेश ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पार्टी की हार के बाद रविवार को कहा कि वर्ष 2003 में भी उनके दल को इसी तरह हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन 2004 के लोकसभा चुनाव में वह केंद्र में सरकार बनाने में सफल रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विश्वास, धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी करेगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

Kanthi Dakshin Seat: लगातार दूसरी बार BJP के खाते में जाएगी यह सीट या बदलाव की बहेगी बयार? जानिए सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Kanthi Dakshin Seat पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में शामिल है और इसे राज्य का 216वां निर्वाचन क्षेत्र माना जाता है।...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵