नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जिस राज्य में एक दिन बाद वोटिंग होनी हो और एक दिन पहले वहां के बड़े नेता वोट के बदले नोट बांटने का आरोप लग जाए तो ऐसे में सियासत में उबाल आना तय है। ऐसा ही कुछ आज महाराष्ट्र की सियासत में घटा है। दरअसल, BJP महासचिव विनोद तावड़े नालासोपारा पहुंचे थे। वहां बहुजन विकास अघाड़ी के कुछ कार्यकर्ता आए और उन्होंने वोट के बदले नोट देने का आरोप लगया। मामला इतना बढ़ गया कि विनोद तावड़े को लगभग 4 घंटे तक एक प्रकार से बंधक बनाकर रखा गया था। इस मामले में राहुल गांधी ने द्वीट कर पीएम मोदी पर हमला बोला है।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर कसा तंज
विनोद तावड़े पर लगे आरोपों के बाद राहुल गांधी ने X पर चुटकी लेते हुए कहा कि “ये किसकी SAFE से निकले हैं?” दरअसल, 18 नवंबर को राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रेस कांफ्रेस की थी जिसमें उन्होंने एक सेफ (अलमारी) को दिखाते हुए कहा था कि पीएम मोदी और अडाणी का गठजोड़ है जिसके चलते बीजेपी ने एक रहोगे तो सेफ रहोगे का नारा दिया है।
विनोद तावड़े ने आरोपों को निराधार बताया
पैसे बांटने के आरोप मे घिरे BJP महासचिव विनोद तावड़े से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने इस बात से साफ इंकार कर दिया। तावडे ने बताया कि वह वहां कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। इसके अलावा उन्होंने चुनाव आयोग से यह मांग कर कि वह इस मामले में निष्पक्ष जांच करें। BJP नेता अमित मालवीय ने भी इसे विपक्षी षड़यंत्र बताया। उन्होंने कहा कि इस मामले का पूरा सच सामने आना चाहिए।





