नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में मिली जीत के बाद महायुती गठबंधन में सीएम चेहरे को लेकर खींचतान शुरू हो गई थी। लेकिन एकनाथ शिंदे ने 27 नवंबर 2024 को एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से महायुती में सीएम पद को लेकर चल रही खींचतान की खबरों पर विराम लगा दिया और खुद को सीएम की रेस से बाहर होने के बड़े संकेत दे डाले। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि बीजेपी एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे को महाराष्ट्र का उप मुख्यमंत्री बना सकती है। आइए श्रीकांत शिंदे की नेटवर्थ के बारें में भी जानें।
श्रीकांत शिंदे की नेटवर्थ 14 करोड़ रुपये से अधिक है
मीडिया की एक रिपोर्ट, श्रीकांत शिंदे लोकसभा चुनाव 2024 में महाराष्ट्र की कल्याण लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं। श्रीकांत शिंदे पेशे से एक डॉक्टर हैं। लोकसभा चुनाव के समय चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार, श्रीकांत शिंदे की नेटवर्थ 14 करोड़ रुपये से अधिक है। इस हलफनामे के अनुसार श्रीकांत शिंदे के ऊपर 6 करोड़ से अधिक की देनदारी भी है।
कई कंपनियों के शेयरों में भी 57 लाख रुपये से अधिक का निवेश
श्रीकांत शिंदे के हलफनामे में श्रीकांत शिंदे और उनकी पत्नी के पास 5 लाख नगदी, तमाम बैंक खातों में 2 करोड़ रुपये डिपॉजिट होने की जानकारी भी थी। इसके अलावा श्रीकांत शिंदे ने अपने हलफनामे में यह भी खुलासा किया था कि उन्होंने कई कंपनियों के शेयरों में भी 57 लाख रुपये से अधिक का निवेश किया है।
श्रीकांत शिंदे के नाम पर कोई भी कार नहीं है
लोकसभा चुनाव 2024 के समय चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में श्रीकांत शिंदे ने यह भी जानकारी दी थी कि उनके नाम पर 3 LIC Policies भी चल रही है। जिनमे एक LIC Policy 53 लाख रुपये, दूसरी LIC Policy 6 लाख रुपये और तीसरी LIC Policy 13 लाख रुपये की है।
इसके अलावा श्रीकांत शिंदे की पत्नी के नाम पर कुल 5 इंश्योरेंस हैं। इसके अलावा श्रीकांत शिंदे के पास 360 ग्राम सोना, दो महंगी घड़ियां और एक डायमंड रिंग है। वहीं उनकी पत्नी के पास 838.84 ग्राम गोल्ड, 3 किलो से ज्यादा की चांदी और एक हीरे की अंगूठी है। हलफनामे में इन सब की कीमत 52 लाख के करीब बताई गई थी। लेकिन श्रीकांत शिंदे के नाम पर कोई भी कार नहीं है।
श्रीकांत शिंदे के नाम पर खेती योग्य जमीन रजिस्टर्ड है
लोकसभा चुनाव 2024 के समय चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार, श्रीकांत शिंदे के नाम पर कोई भी रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी रजिस्टर्ड नहीं है। श्रीकांत शिंदे के नाम पर खेती योग्य जमीन रजिस्टर्ड है। इसके अलावा श्रीकांत शिंदे और उनकी पत्नी के नाम पर 3.47 करोड़ रुपये की एग्रीकल्चर लैंड भी रजिस्टर्ड है। इसके अलावा श्रीकांत शिंदे की पत्नी के नाम 3 फ्लैट भी रजिस्टर्ड हैं, जिनकी कुल कीमत 3 करोड़ रुपये बताई गई है। इसमें एक फ्लैट की कीमत 1 करोड़ की बताई गई है।





