back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देवेंद्र फडणवीस के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, चुनाव आयोग पर भी खड़े किए बड़े सवाल

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में जनता के सामने अपने मुद्दे रखने की होड़ लगी हुई है। लेकिन इस होड़ में देवेंद्र फडणवीस और असदुद्दीन ओवैसी के बीच बड़ी जुबानी जंग छिड़ गयी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों का चुनाव प्रचार जोरो पर है। वहीं चुनावी प्रचार के दौरान नेताओं में जुबानी जंग भी तेजी से बढ़ गयी है। इसी बीच AIMIM के मुखिया और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने BJP के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बयान पर जोरदार पलटवार किया है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि “ऐ देवेंद्र फडणवीस, तुम मेरे जबान का मुकाबला कभी नहीं कर सकते, तुम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी अगर मिलकर एक साथ बैठ जाए तो भी मेरी जुबान का मुकाबला नहीं कर सकते हैं।”

“क्या चुनाव आयोग को इस पर कार्यवही नहीं करनी चाहिए”

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि फडणवीस ने वोट जिहाद और धर्मयुद्ध पर जो बयान दिया है। इसको लेकर हम चुनाव आयोग से सवाल पूछना चाहते हैं कि क्या ये बयान कानून के अंतगर्त है या उसके खिलाफ है। चुनाव आयोग को इसका जवाब देना चाहिए। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उनका नाम लेकर जिहाद और धर्मयुद्ध का नाम लिया जा रहा है। क्या यह चुनाव आयोग के कानून के खिलाफ नहीं है। क्या ये आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है। क्या चुनाव आयोग को इस पर कार्यवही नहीं करनी चाहिए।

वोट जिहाद का जवाब धर्मयुद्ध से देना है: देवेंद्र फडणवीस

दरअसल महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने छत्रपति संभाजी नगर में एक सभा को संबोधित करते हुए AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा था। बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर हमला करते हुए कहा था कि वोट जिहाद का जवाब धर्मयुद्ध से देना है। देवेंद्र फडणवीस ने अपना बयान जारी रखते हुए कहा था कि सुन लो ओवैसी, छत्रपती संभाजीनगर का नाम कोई भी नहीं बदल सकता है। देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा था कि AIMIM की एक महिला ने कहा कि कौन छत्रपति संभाजी, ये कैसे छत्रपति संभाजी नगर बन गया। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि देश धर्म पर मिटने वाला, शेर शिवा का छावा था छत्रपति संभाजी। महा पराक्रमी परम प्रतापी, एक ही शंभू राजा था छत्रपति संभाजी।

Advertisementspot_img

Also Read:

UP Politics: पल्लवी पटेल से बात बिगड़ी, क्या अब बसपा के सहारे चलेंगे ओवैसी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए एक साल से भी कम समय बचा है और राजनीतिक सरगर्मी तेज हो चुकी...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...