back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने झारखंड के मतदाताओं से की बड़ी अपील, कहा- ‘रांची को कराची न बनने दें

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं से बड़ी अपील की है। उन्होंने कहा है कि रांची को कराची न बनने दें और सोच समझकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 19 नवंबर 2024 को झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस और JMM पर बड़ा हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने झारखंड के मतदाताओं से अपील की है कि जब आप वोट देने जाएं तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि झारखंड की हेमंत सरकार ने रांची को कराची बनाने का काम शुरू किया है। गिरिराज सिंह ने झारखंड की मतदाओं से अपनी अपील में आगे कहा कि युवाओं के भविष्य को देखकर वोट करें और अपनी बहू बेटी की इज्जत को देखते हुए वोट करें।

“मुस्लिम धर्मगुरु समाज में नफरत फैलाने का काम करते हैं”

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अगर कोई महिला बुर्का पहन के वोट डालने जा रही है तो यह आदेश है और नियम है कि उसका बुर्का खोलकर देखें। अगर कोई इसका विरोध करता है तो उसका जमकर विरोध करें। इसके बाद गिरिराज सिंह ने कहा कि मुस्लिम धर्मगुरु समाज में नफरत फैलाने का काम करते हैं। हिंदू धर्म गुरु कभी नफरत नहीं फैलाते हैं। आपको मुस्लिम धर्म गुरु का भाषण सुनना चाहिए कि वे किस तरह से समाज में नफरत फैला रहे हैं।

कांग्रेस ने आजादी के बाद से ही तुष्टिकरण किया है: गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भी खुलकर बात करते हुए कहा कि खड़गे जी राष्ट्रीय पार्टी के नेता हैं, लेकिन उन्होंने किस आधार पर कह दिया कि RSS BJP नफरत फैलाती है। गिरिराज सिंह ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद से ही तुष्टिकरण किया है। कांग्रेस ने हिन्दू मुसलमान किया है। देख लीजिए किस तरीके से बड़े पैमाने पर धर्मांतरण किया जा रहा है। लेकिन इस पर तेजस्वी यादव की जुबान बिल्कुल भी नहीं खुलेगी। न ही कांग्रेस की जुबान खुलेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

चतरा में एयर एंबुलेंस हादसा: दो पायलट समेत सात की दर्दनाक मौत, स्वास्थ्य मंत्री ने उठाए सवाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार शाम रांची से दिल्ली जा रही रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड की बीचक्राफ्ट सी90 एयर एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...