back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मार्च 2026 तक भारत में जड़ से खत्म हो जाएगा नक्सलवाद, UCC से आदिवासियों को अलग रखा जाएगाः अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने झारखंड में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यूनिफॉर्म सिविल कोड और नक्सलवाद के खात्मे को लेकर बड़े वादे किए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। झारखंड विधानसभा चुनाव करीब हैं। राज्य में 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार 3 नवंबर को झारखंड में थे, चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि सरकार मार्च, 2026 तक देश से नक्सलवाद को खत्म कर देगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड से आदिवासी जनजातियों को बाहर रखा जाएगा। अमित शाह ने दावा किया कि राज्य की 81 विधानसभा सीटों में से 52 पर NDA को जीत मिल रही है।

हेमंत सोरेन सरकार ने नक्सलवाद को बढ़ावा दियाः अमित शाह

अमित शाह ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर नक्सलवाद को बढ़ावा देने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मार्च, 2026 तक देश से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म कर देगी। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर दलित विरोधी, आदिवासी विरोधी, गरीब विरोधी और युवा विरोधी होने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा, ‘हेमंत सोरेन सरकार राजनीतिक फायदे के लिए नक्सलवाद को बढ़ावा दे रही है।’

52 सीट जीतकर झारखंड में बनाएंगे सरकारः अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि राज्य की 81 में से 52 सीटें NDA जीत रही है। बता दें कि लोकसभा चुनाव में झारखंड की जनता ने NDA को 47 प्रतिशत वोट्स दिए थे, 14 में से 9 लोकसभा सीटों पर एनडीए को जीत मिली थी। 

UCC से आदिवासी जनजातियों को अलग रखा जाएगा

अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार पूरे देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जब भी यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होगा तब देश की आदिवासी जनजातियों को उससे बाहर रखा जाएगा।

गृहमंत्री ने कहा,’उत्तराखंड में बीजेपी ने UCC का एक मॉडल देश के आगे रखा है। उसमें हमने ट्राइबल्स को, उनके रीति-रिवाजों को, उनके संस्कारों और उनके कानूनों को हमने पूर्णतः UCC से बाहर रखा है। BJP देशभर में जहां UCC लाएगी, वहां हम ट्राइबल्स को एक्स्क्लूड करके इम्प्लिमेंटेशन करेंगे। इसमें कोई कन्फ्यूज़न नहीं है।’

Advertisementspot_img

Also Read:

‘युवाओं का रोजगार छीनते हैं…’ बिहार से घुसपैठियों के खिलाफ अमित शाह की हुंकार, किया सख्त कार्रवाई का ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah बुधवार से तीन दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। इस दौरान वे राज्य के अधिकारियों, Sashastra Seema...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...