अयोध्या के भव्य राम मंदिर का दर्शन जल्द कर सकेंगे आप, जानिए रामलला का दरबार भक्तों के लिए कब खोला जाएगा?

Raftaar Desk - K1

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे रामलला के भव्य राम मंदिर के खुलने को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।

Ayodhya Ram Mandir | Social Media

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि 15 जनवरी 2024 से 24 जनवरी 2024 के बीच राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो सकती है।

Ayodhya Ram Mandir | Social Media

नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता भेजा जाएगा

Ayodhya Ram Mandir | Social Media

मिश्रा ने कहा कि 24-25 जनवरी 2024 से मंदिर में आम श्रद्धालु जाकर दर्शन कर सकेंगे

Ayodhya Ram Mandir | Social Media

दरअसल, मंदिर निर्माण का कार्य काफी तेजी से चल रहा है। पहले फेज का काम इस साल दिसंबर तक पूरा किए जाने की तैयारी है।

Ayodhya Ram Mandir | Social Media

राम मंदिर का निर्माण तीन फेज में होना है। हालांकि, पहले फेज का कार्य पूरा होने के बाद अस्थायी मंदिर में विराजमान रामलला को उनके गर्भगृह में स्थापित कर दिया जाएगा।

Ayodhya Ram Mandir | Social Media

प्राण प्रतिष्ठा का समारोह 10 दिनों तक चलेगा। इस समारोह को 15 से 24 जनवरी तक पूरा कराया जाएगा।

Ayodhya Ram Mandir | Social Media

24-25 जनवरी 2024 से मंदिर में आम श्रद्धालु जाकर दर्शन कर सकेंगे

Ayodhya Ram Mandir | Social Media