गर्मी की छुट्टियों में घूमने के लिए सबसे बेस्ट जगह, 30 रुपए में मिलता है भरपेट खाना और रहना तो एकदम फ्री

Raftaar Desk - P1

गर्मी के मौसम में वीकेंड पर घूमने के लिए आप जरूर ऐसी जगह ढूंढ रहे होंगे, जहां आप 4 से 5 घंटे में पहुंच सकें। लेकिन अच्छी जगह के चक्कर में हम 10 से 12 घंटे सिर्फ ट्रेवलिंग में बिता देते हैं। अब आप यही देख लीजिए, राजधानी से दिल्ली जाने में इंसान को 12 घंटे तो लग ही जाते हैं, वहीं शिमला में पर्यटकों 8 से 9 घंटे का वक्त लग जाता है।

Ashram | Social Media

अगर आप इस वीकेंड अपने परिवार के साथ घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यहां से मात्र 4 से 5 घंटे दूर ऋषिकेश के बारे में बताते हैं, जहां आपको 30 रुपए का सस्ता खाना और रहना तो एकदम फ्री मिलेगा।

Rishikesh Uttarakhand Tourism | Social Media

ऋषिकेश का ट्रिप प्लान करते समय आप बस यही सोचते होंगे इस जगह तक के लिए बजट ज्यादा न पड़े। तो आपकी इच्छा यहां पूरी हुई, दिल्ली से बेहद करीब ये जगह, घूमने के लिए तो बेस्ट है ही, साथ के साथ यहां खाने और रहने का खर्चा भी ज्यादा नहीं आता।

Rishikesh Uttarakhand Tourism | Social Media

यहां घूमने के लिए आप 200 से 300 रुपए तक की किराए पर स्कूटी पकड़िए और जितना मर्जी हो ऋषिकेश को एक्सप्लोर करिए।

Rishikesh Uttarakhand Tourism | Social Media

फ्री में रहने के लिए यहां कई बढ़िया आश्रम भी आपको मिल जाएंगे। पहला परमार्थ निकेतन आश्रम जो ऋषिकेश के घाट के सामने से दिखाई देता है। यहां कई कमरे उपलब्ध हैं, यही नहीं यहां आपको स्वादिष्ट खाना भी खाने को मिल जाएगा।

Rishikesh Uttarakhand Tourism | Social Media

एक और आश्रम है, जहां आप ठहर सकते हैं। गीता भवन नाम से ये आश्रम काफी बड़ा है, यहां करीबन 1000 कमरे बने हुए हैं। इन आश्रमों में रहने का किराया एकदम फ्री है। यही नहीं यहां आप योग और मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं।

Rishikesh Uttarakhand Tourism | Social Media

ऋषिकेश में आपको केवल शाकाहारी खाना ही खाने को मिलेगा। यहां न नॉन वेज मिलता और न ही यहां शराब की बिक्री होती है। ब्रेकफास्ट में आप यहां पूरी, सब्जी और बाकी लोकल चीजें मात्र 30 रुपए में खा सकते हैं।

Rishikesh Uttarakhand Tourism | Social Media

वहीं डिनर में आपको यहां रोटी, दाल और चावल मिल जाएंगे, जिसकी मात्र कीमत 50 रुपए है। यहां के प्रसिद्ध खानों में, समोसा, डोसा, पानी पूरी, छोले भटूरे, पूरी आलू आते हैं। ऋषिकेश 3 से 4 दिन बिताने के लिए बढ़िया जगह है।

Rishikesh Uttarakhand Tourism | Social Media

ऋषिकेश में घूमने के लिए आपको कई जगह दिख जाएंगी, आप चाहे ऑटो लें या स्कूटी लें हर जगह बड़ी ही आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां आप ऋषिकुंड जा सकते हैं, यहां के ऋषिकुंड का पानी सर्दियों में भी काफी गर्म रहता है।

Rishikesh Uttarakhand Tourism | Social Media

बीटल्स आश्रम जा सकते हैं, कौडियाला भी एक अच्छी जगह है, बीचेस घूमना चाहते हैं, तो यहां शिवपुरी बीच है गोवा बीच है, जहां आप अपना दिन स्पेंड कर सकते हैं। यही नहीं ऋषिकेश को एडवेंचर सिटी भी कहते हैं।

Rishikesh Uttarakhand Tourism | Social Media

जैसा कि आप जानते हैं, यहां रिवर राफ्टिंग सबसे ज्यादा होती है, वहीं बंजी जम्पिंग के लिए भी ये बढ़िया जगह है।

Rishikesh Uttarakhand Tourism

ऋषिकेश उत्तराखंड राज्य में स्थित है और कई बड़े शहरों के सड़क मार्ग, हवाई मार्ग और रेल मार्ग से आप यहां आप तक पहुंच सकते हैं। अगर आप रेल मार्ग से यहां तक जाना चाहते हैं, तो ऋषिकेश के लिए पास का रेलवे स्टेशन हरिद्वार पड़ता है।

Rishikesh Uttarakhand Tourism

शहर से हरिद्वार के लिए आप रेलवे टिकट बुक कर सकते हैं। यही नहीं, हवाई मार्ग से जाना चाहते हैं, तो पास का हवाई अड्डा नजदीकी एयरपोर्ट देहरादून है, यहां से ऋषिकेश 34 किमी दूर है। यहां से ऋषिकेश के लिए आप बस या टैक्सी ले सकते हैं।

Rishikesh Uttarakhand Tourism | Social Media