ऐतिसाहिक युद्धों पर आधारित ये मूवीज देख डालें, इन OTT प्लेटफॉर्म्स पर है मौजूद

Anzar Hashmi

भारत का गौरवशाली इतिहास विविधताओं से भरा है। इतिहास में कई ऐसे भी राजा थे, जो अपने शासनकाल में जनता की भलाई और उनके जीवन को समृद्धि की गति देने पर जोर देते थे।

Historical Movies | Social Media

बॉलीवुड में भी कई फिल्में हैं, जो हमारे गौरवशाली इतिहास को काफी सुंदर तरीके से पेश करती हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ ऐतिहासिक फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें आप अब भी आसानी से ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं।

Historical Movies | Social Media

साल 2018 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' सूफी कवि मलिक मोहम्मद जायसी के महाकाव्य पद्मावती पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी राजस्थान स्थित चित्तौड़ की रानी पद्मावती के इर्द-गिर्द घूमती है। ये फिल्म अमेजन वीडियो पर उपलब्ध है।

Historical Movies | Social Media

'बाजीराव मस्तानी' फिल्म मराठा पेशवा बाजीराव और राजा छत्रसाला की बेटी मस्तानी की लव स्टोरी पर आधारित है। । फिल्म बाजीराव मस्तानी नें अभिनेता रणवीर सिंह पेशवा राजा बाजीराव का किरदार निभाया है और दीपिका पादुकोण ने बुंदेलखंड की रानी मस्तानी का किरदार निभाया है। ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

Historical Movies | Social Media

साल, 2021 में रिलीज हुई अजय देवगन और काजोल की की फिल्म 'तानाजी अनशन वॉरियर' की कहानी है। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर देखा जा सकते है।

Historical Movies | Social Media

पानीपत में कई युद्ध लड़े गए हैं। जिसमें पहली, दूसरा और तीसरा पानीपत का युद्ध शामिल है। साल 2019 में आई फिल्म 'पानीपत' मराठा शासक सदाशिवराव भाऊ की कहानी पर आधारित है। इसको आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

Historical Movies | Social Media

'अशोका' फिल्म 2001 में रिलीज हुई एक ऐतिहासिक ड्रामा है, जिसका निर्देशन संतोष सिवान द्वारा किया गया है। फिल्म में अशोका और मौर्या साम्राज्य पर आधारित है। फिल्म में शाहरुख़ खान, करीना कपूर, जूही चावला अहम भूमिका में है। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

Historical Movies | Social Media

अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' अपनी कहानी को लेकर काफी चर्चाओँ में थी। इस ऐतिहासिक फिल्म की कहानी 1191-92 में पृथ्वीराज चौहान और मोहम्मद गौरी के बीच हुए भीषण युद्ध पर आधारित है।

Historical Movies | Social Media