Anzar Hashmi
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान का हुनर हाॅलीवुड में भी नजर आ रहा है। उनकी फिल्म जवान का एक्शन सभी को खूब पसंद आ रहा है।
फिल्म की कहानी, शाहरुख के अभिनय, एक्शन, स्टंट सभी से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खास पहचान बनाई थी। भारतीय सिनेमा में धमाल मचाने के बाद अब शाहरुख खान की 'जवान' हॉलीवुड में भी पहुंच गई है।
शाहरुख खान की 'जवान' को 'टॉरस वर्ल्ड स्टंट अवॉर्ड' के हॉलीवुड की बड़ी-बड़ी एक्शन फिल्मों में नाॅमिनेट किया है।
एटली कुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'जवान' को टॉरस वर्ल्ड स्टंट अवॉर्ड्स में बेस्ट स्टंट के नॉमिनेशनल लिए चुना गया है।
इससे पहले अपने खतरनाक और जबरदस्त स्टंट के लिए शाहरुख खान की 'जवान' ने फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 और जी सिने अवार्ड्स 2024 जैसे अवार्ड भी हासिल किया है।
टॉरस वर्ल्ड स्टंट अवॉर्ड्स' स्टंट फिल्मों की दुनिया के लिए ऑस्कर के जैसा है। इस अवॉर्ड के लिए शाहरुख की 'जवान' को 'जॉन विक चैप्टर 4', 'मिशन: इम्पॉसिबल-डेड रेकनिंग', 'एक्सट्रैक्शन-2' और 'बैलेरिना' जैसी बड़ी फिल्मों के साथ नाॅमिनेशन में शामिल किया गया है।
शाहरुख की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1159 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल रही। दरअसल, साल 2023 पूरा ही शाहरुख खान के नाम बताया गया।
इस साल शाहरुख खान की तीन फिल्में आईं और तीनों ने ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। साल 2023 में शाहरुख खान की सबसे पहले 'पठान', फिर 'जवान' और उसके बाद राजकुमार हिरानी की 'डंकी' फिल्म आई।