नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 10 August 2024। हम अपने जीवन में तरक्की पाने के लिए काफी मेहनत करते हैं लेकिन कई बार मेहनत करने के बाद भी हमें तरक्की नहीं मिलती इसका मुख्य कारण होता है वास्तु दोष। अगर हमारे कुंडली में किसी प्रकार का वास्तु दोष है तो हम तरक्की के मार्ग पर कभी नहीं चल पाएंगे। इसीलिए हमेशा दूर करने के लिए वास्तु के इन उपायों का पालन करना चाहिए ताकि हम अपने जीवन में सफलता की सीधी चढ़े और हमारा घर परिवार सुख शांति से अपना जीवन व्यतीत करें।
वास्तु के कुछ अनोखे उपाय
हर व्यक्ति के घर में पूजा कर होता है और वहां देवी देवताओं की पूजा अर्चना भी की जाती है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पूजा किस दिशा में होती है इसे बहुत महत्वूपर्ण माना गया है। पूजाघर का स्थान उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण पर ही होना चाहिए। क्योंकि ये ही देवताओं का स्थान होता है। इसके साथ ही पूजा घर के आसपास कोई भारी भरकम सामान नहीं होना चाहिए। पूजा घर में हमेशा साफ सफाई का ध्यान दें वरना घर में नकारात्मकता फैलती है।
अगर आपके घर में बरकत नहीं आ रही है या फिर आपको लग रहा है कि लगातार आप कर्ज में डूबते चले जा रहे हैं, तो ऐसे में आपको अपने घर के रंगों का ध्यान देना चाहिए। अगर आपके घर में पैसों की तंगी हो रही है तो आपको अपने घर के दक्षिण-पूर्व दिशा क्षेत्र से नीला रंग हटाने की ज़रुरत है। इस दिशा में हल्का नारंगी, गुलाबी रंगों का प्रयोग करें। ऐसा करने से आपके घर में पैसों की तंगी दूर हो जाएगी और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
अगर अगर आपके घर में चारों तरफ नकारात्मकता फैली हो तो आप उसे दूर करने के लिए घर में कपूर अवश्य जलाएं कपूर जलाकर आप सुबह शाम पूरे घर में दिखाएं जिससे घर से नकारात्मकता दूर हो जाएगी और पॉजिटिविटीअंदर घर से नकारात्मकता दूर हो जाएगी और घर से नकारात्मकता दूर हो जाएगी और सकारात्मकता अंदर आएगी। इसके साथ ही वस्तु में बताया गया है कि आपको पूजा घर में कभी भी खंडित मूर्ति नहीं रखना चाहिए इससे घर में देवी देवता नाराज हो जाते हैं।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।




