Puja Tips: लोबान जलाने के अनेक लाभ है प्रसन्न होते हैं देवी-देवता, समस्याओं से भी मिलता है छुटकारा!

Raftaar Desk SYI-1

 हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं। विधि-विधान के साथ ईश्वर की उपासना करने से मन की हर मुराद पूरी होती है

Puja Tips | social

हिंदू धर्म में धूप-दीप के अलावा लोबान का भी काफी महत्व है। खासतौर से मां दुर्गा की पूजा में लोबान का उपयोग जरूर किया जाता है। कहते हैं लोबान जलाने से किस्मत के द्वार खुल जाते हैं

Puja Tips | social

इसके अलावा लोबान जलाने से घर से हर तरह की नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं। वहीं लोबान का इस्तेमाल पूजा-पाठ के अलावा तंत्र मंत्र में भी किया जाता है

Puja Tips | social

जरूर अपनाएं लोबान के ये उपाय

गुरुवार और रविवार के दिन एक कंडा (गोबर का उपला) जलाकर उसपर लोबान, गुड़ और देसी घी डाल दें। इस उपाय को करने से नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलेगी

Puja Tips | social

घर से नकारात्मक शक्तियां और वास्तु दोष को दूर करने के लिए घर में लोबान जलाएं। इसके धुएं से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है

Puja Tips | social

रोजाना घर में लोबान जलाने से मानसिक शांति मिलती है। मन से हर तरह के नकारात्मक विचार दूर होते हैं

Puja Tips | social

घर में हर रोज लोबान जलाने से परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम बना रहता है। घर-परिवार में खुशहाली छाई रहती है

Puja Tips | social

मिट्टी के बर्तन में कंडा जलाकर उसपर केसर, जावित्रि और लोबान डाल दें। प्रतिदिन सुबह-शाम लगातार 21 दिन तक ऐसा करते रहे। आपकी पैसों से जुड़ी सारी दिक्कतें दूर हो जाएंगी। 

Puja Tips | social