Sawan 2023 : समुंद्र मंथन से निकली इन 5 चीजों को घर में रखने से बढ़ता है वैभव, ऐश्वर्य

Raftaar Desk SYI-1

 सनातन धर्म में सावन माह को बेहद पवित्र और खास माना जाता है। इस पूरे महीने भगवान शंकर की पूजा अर्चना और व्रत किया जाता है। कहा जाता है कि ये मास शिव जी को समर्पित है

Sawan 2023 | social

क्योंकि इसी महीने में समुद्र मंथन हुआ था जिसमें भोलेनाथ ने विष पान किया था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस समुद्र मंथन में विष के अलावा 14 और बहुमूल्य रत्न निकले थे, जिन्हें अगर आप सावन में घर लेकर आते हैं तो आपकी सोई हुई किस्मत जाग सकती है

Sawan 2023 | social

समुद्र मंथन में निकली थी ये चीजें, सावन में लाएं घर

समुद्र मंथन में कई सारी ऐसी चीजें ऐसी निकली थी जो बेहद शुभ मानी जाती है। कहा जाता है कि अगर इन्हें सावन के महीने में घर लाया जाए तो आपकी सोई हुई किस्मत जाग उठती है

Sawan 2023 | social

ऐसा कहा जाता है कि इन रत्नों के स्वरूपों को अगर घर लाकर रख लिया जाए तो स्वर्ग की तरह घर में भी धन, ऐश्वर्य और वैभव की कमी नहीं रहती है

Sawan 2023 | social

पारिजात फूल
कहा जाता है कि समुद्र मंथन से निकले 14 बहुमूल्य रत्नों में पारिजात का फूल भी था। इस फूल को अगर शिवलिंग पर चढ़ाया जाता है कि बहुत लाभ होता है, वहीं अगर इसके पौधे को घर लाया जाए तो और भी ज्यादा शुभ होता है

Sawan 2023 | social

कलश
समुद्र मंथन के दौरान कलश भी निकला था जिसमें अमृत था। उसी समय से कलश को शुभ माना जाने लगा और सभी शुभ कार्यों में कलश स्थापित किया जाने लगा और तभी से ये परंपरा चली आ रही है। कहा जाता है कि जिस घर में कलथ की स्थापना की जाती है वहां मुसीबत कभी दस्तक नहीं देती है

Sawan 2023 | social

ऐरावत हाथी
बहुत कम लोग जानते हैं कि भगवान इंद्र का वाहन ऐरावत हाथी भी समुद्र मंथन से निकला था। ऐसे में इसे भी बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर सावन में आप क्रिस्टल या पत्थर का सफेद हाथी रखते हैं तो घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है

Sawan 2023 | social

पांचजन्य शंख
समुद्र मंथन के 14 रत्नों में से एक पांचजन्य शंख भी है। ये बहुमूल्य शंख विष्णु जी ने अपने पास रखा था। अगर इस शंख को आप अपने घर के मंदिर में रखते हैं तो बहुत ही शुभ होता है

Sawan 2023 | social

मां लक्ष्मी 
समुद्र मंथन से मां लक्ष्मी की भी उत्पत्ति हुई थी। ऐसे में अगर आप सावन के महीने में मां लक्ष्मी की मूर्ति घर पर लेकर आते हैं, तो ये बहुत ही शुभ होता है

Sawan 2023 | social