Stay Fit in Monsoon: मॉनसून के मौसम में रहना है फिट, तो रखें इन बातों का ख्याल

Raftaar Desk VGI-1

मानसून जितना सुहावना होता हैं, संक्रामक रोग फैलने का खतरा उतना ही अधिक होता हैं।

मॉनसून में अपनाएं ये टिप्स

Monsoon | Social Media

विशेषज्ञ इस मौसम में पानी उबालकर पीने की सलाह देते हैं। इससे पानी में मौजूद बैक्टीरिया और कीटाणु मर जाते हैं। इसके अलावा सुबह गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने से शरीर से हानिकारक वायरस बाहर निकल जाते हैं।

Monsoon | Social Media

कम नमक खाएं

बारिश के मौसम में हमें अपने भोजन में कम नमक या स्वादानुसार ही शामिल करना चाहिए। नमक शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ाता हैं, जिससे भविष्य में हाई ब्लड प्रेशर भी हो सकता हैं।

Monsoon | Social Media

स्ट्रीट फूड से बचें

स्ट्रीट फूड तैयार करते समय स्वच्छता पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता हैं। ऐसे में कई बार तला-भुना खाना खाने से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

Monsoon | Social Media

पर्याप्त नींद लें

मानसून के मौसम में आपको इम्यूनिटी को बूस्ट करने वाला फूड खाना चाहिए। इसके अलावा आपको हर दिन 7 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद लेनी चाहिए।

Monsoon | Social Media

सीजनल फलों का सेवन
साल के इस मौसम में केवल सीजनल फलों का ही सेवन करना चाहिए। बरसात के मौसम में पपीता, बेर, सेब, अनार, आड़ू, नाशपाती जैसे फलों का सेवन किया जा सकता हैं। इन फलों को खाने से शरीर संक्रमण, एलर्जी और सामान्य बीमारियों से बचा रहता हैं।

Monsoon | Social Media

कच्चा खाने से परहेज

मानसून के दौरान कच्चा खाना खाने से बचना चाहिए। इस समय मेटाबॉलिज्म बहुत धीरे काम करता हैं। इससे पाचन क्रिया धीमी हो जाती हैं। बरसात के दिनों में बाहर फलों का जूस और सलाद खाने से बचें।

Monsoon | Social Media