महादेव बेटिंग ऐप में पकड़े गए एक्टर साहिल खान की पूरी कहानी, 15 साल में छोड़ दिया था घर

Anzar Hashmi

बॉलीवुड फिल्मों में नजर आने वाले एक्टर साहिल खान को पुलिस ने महादेव बेटिंग ऐप मामले में गिरफ्तार किया है। उनके ऊपर द लॉयन बुक ऐप से जुड़े रहने का आरोप लगा है।

Sahil Khan | Social Media

ये ऐप महादेव बेटिंग ऐप का हिस्सा माना जाता है। वे इसके लॉन्च के मौके पर भी थे और इसका प्रमोशन भी किया था। इस मामले में उन्हें पुलिस ने छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया। साहिल खान का नाम सुनते ही एक्टर नहीं बल्कि कंट्रोवर्सी ज्यादा सुनने को मिलती है।

Sahil Khan | Social Media

साहिल खान का जन्म 5 नवंबर, 1976 को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुआ। लेकिन उनकी परवरिश भारत की राजधानी दिल्ली में हुई थी। उनके पिता इंडियन मुस्लिम थे और उनकी माता एक चाइनीज क्रिश्चियन थीं।

Sahil Khan | Social Media

उनका बचपन गरीबी में बीता था। जब वे 15 साल के हुए तो उन्होंने अपने ख्वाब को पूरा करने के लिए घर से भाग गए। घर से भागकर वे मुंबई पहुंच गए। वे एक प्रोफेशनल बाॅडीबिल्डर बनना चाहते थे।

Sahil Khan | Social Media

साहिल मॉडलिंग से जुड़े थे। एक म्यूजिकल वीडियो स्टीरियो नेशन ने निकाला था। गाने का नाम था 'नाचेंगे सारी रात' था। इस फिल्म के बाद से साहिल को नोटिस किया जाने लगा और उनकी किस्मत बदलना शुरू हो गई।

Sahil Khan | Social Media

एन चंद्रा ने स्टाइल फिल्म में साहिल को लीड रोल दिया। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म थी और इसे खूब पसंद किया गया। मगर साहिल खान का फिल्मी करियर खास नहीं रहा। उन्होंने इसके बाद एक्सक्यूज मी, यही है जिंदगी, डबल क्रॉस, अलादीन और रामा द सेवियर जैसी फिल्मों में काम किया था।

Sahil Khan | Social Media

उन्होंने अपने करियर में वो मुकाम तो हासिल कर लिया जिसका उन्होंने सपना देखा था। वे फिटनेस ट्रेनर बन गए। उन्हें एक फिटनेस आइकल के तौर पर जाने जाता है। एक्टर को फिटनेस के लिए यूथ को जागरुक करने के लिए कई सारे अवॉर्ड्स भी दिया गया है।

Sahil Khan | Social Media

साहिल खान ने साल 2003 में ईरानी एक्ट्रेस और मॉडल नेगर खान से शादी किया था। लेकिन उनकी ये शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई। 2 साल में ही दोनों का तलाक हो गया और साल 2005 में दोनों अलग हुए। इसके बाद साहिल खान ने साल 2024 में मिलेना नाम की महिला से शादी की।

Sahil Khan | Social Media

साहिल खान का नाम तब चर्चा में आया जब जैकी श्रॉफ की वाइफ आयशा श्रॉफ संग उनके अफेयर की चर्चा हुई। मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। इसके अलावा एक्टर पर एक दफा जिम में सना खान के बॉयफ्रेड इस्माइल खान संग मारपीट का आरोप था।

Sahil Khan | Social Media