Women Tips
Women Tips  Pixabay
Women

शादीशुदा महिलाओं को दूसरों से शेयर नहीं करनी चाहिए ये चीज़ें, हो जाता है बड़ा नुकसान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| कई बार देखा गया है कि बहुत सी विवाहित महिलाएं अपनी सुहाग की चीजों को दूसरी विवाहित महिलाओं के साथ बांटना शुरु करती हैं। लेकिन आपको पता है कि इस तरह की आदत से आपको पूरे जीवन ही पछतावा हो सकता है। जान लेते हैं कि सुहाग की निशानी वाली चीजों को देने से बुरा असर पड़ना शुरु हो जाता है।

मांग का सिंदूर होता है जरुरी

सुहाग की निशानी के तौर पर सिंदूर की बहुत खास जगह होती है। अगर आप सिंदूर की डिबिया से महिलाओं को सिंदूर लगाने के लिए देती हैं। आदत को बदलना चाहिए। खुद का इस्तेमाल किए जाने वाला सिंदूर विवाहिता महिला को लगाने से सौभाग्य पर संकट हो सकता है।

शादी का जोड़ा न करें शेयर

शादी में पहनी हुई चुनरी, पीली साड़ी किसी को भी भूलकर पहनने के लिए नहीं देना चाहिए। ऐसा करने की वजह से सौभाग्य को दिक्कत हो सकती है।

किसी को न दें माथे की बिंदिया

सुहाग की निशानी में बिंदी की जरुरी जगह होती है। किसी रिश्तेदार को बिंदी की जरुरत रहती है तो नई बिंदी देना शुरु करें। माथे पर लगी हुई बिंदी उतारने का अहम मतलब होता है। इसको भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

हाथों की मेहंदी

मेहंदी भी पति के लंबी उम्र की निशानी मानी जाती है। इस रंग जितना गहरा होता है ये उतनी ही प्यारी होती है । अगर आप किसी के साथ मेहंदी शेयर करती हैं तो प्यार भी बंटने लगता है। अपने हाथ पर लगने के साथ बची हुई मेहंदी को दूसरी सुहागन को नहीं देना चाहिए।

चूड़ी भी न करें शेयर

बहुत बार सुनने में आया कि कपड़ों से मैचिंग होती हुई चूड़ी पहनने की वजह महिलाएं एक दूसरे से चूड़ी बांटना शुरु करती हैं। ऐसा करना गलत है। क्योंकि चूड़ियों की खनक खास होती है। ये सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। अगर आप चूड़ियों को बांटती हैं तो आपके लिए अशुभ लक्षण होते हैं।