Women
Women  Social Media
Women

Health Tips : पीरियड के दौरान महिलाएं भूलकर ना करें ये गलतियां, वरना कई बीमारियों की चपेट आ जाएंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क: पीरियड के दौरान ज्यादातर महिलाएं दर्द ऐंठन ब्लोटिंग और थकान जैसी समस्याएं चलती हैं और कई बार सही जानकारी न होने के चलते इस दौरान महिलाएं ऐसे उपाय करती हैं। जिससे उन्हें तकलीफ तो होती है। साथ ही उन्हें कई बीमारियां अपनी चपेट में ले लेती हैं।  इसलिए महिलाओं को पीरियड के दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। आईए जानते हैं महिलाओं को पीरियड के दौरान कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए।

पैड ना बदलना

पीरियड के दौरान अक्सर कई महिलाएं सुबह पैड लगाने के बाद उसे सीधे रात को बदलती है। महिलाओं की ये  आदत संक्रमण की संभावना को बढ़ा  सकती है। पैड में  जन्मे बैक्टीरिया के कारण टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम हो सकता है। इससे बचने के लिए पैड या टेंपोन को 4 से 8 घंटे के अंतराल में जरूर बदलना चाहिए। अगर आप मेस्ट्रियल कप का उपयोग करती है तो  महिलाएं इसे 12 घंटे तक पहन सकती हैं।

अधिक कॉफी का सेवन

पीरियड के दौरान दर्द की वजह से महिलाओं को नींद नहीं आती। हर समय थकान और सिर दर्द रहता है। इससे बचने के लिए महिलाओं को कई बार कॉफी का सहारा लेना पड़ता है।  जबकि कॉफी में मौजूद कैफीन शरीर को डिहाइड्रेट करके स्थिति को और खराब कर देता है ऐसे में आप काफी से दूर रहें।

खुशबूदार परफ्यूम

अक्सर लड़कियां पीरियड के दौरान खून से आने वाली दुर्गंध को खत्म करने के लिए परफ्यूम का इस्तेमाल करने लगती हैं। ऐसा करने से आपको यीस्ट इन्फेक्शन के साथ कई अन्य इन्फेक्शन का भी खतरा बढ़ जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि परफ्यूम में सिंथेटिक और दूसरे केमिकल मौजूद होते हैं। जो आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं।

डाइटिंग करना

पीरियड के दौरान पौष्टिक और पर्याप्त मात्रा में भोजन करना बहुत जरूरी होता है। इस समय किसी भी कारण से खाना छोड़ने सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। याद रखें कि इस समय शरीर बेहद कमजोर होता है। ऐसे में खाना छोड़ने भारी पड़ सकता है। कोशिश करें कि आप जो भी आहार और पौष्टिक एवं शुद्ध हो। 

तंग कपड़े

पीरियड के दौरान महिलाओं को तंग कपड़े पहनने से दूरी बनानी चाहिए। क्योंकि तंग कपड़े से पेट और योनि में  दबाव पड़ता है। जिससे  स्ट्रेस लेवल बढ़ता है। और चिड़चिड़ापन शुरू हो जाता है।  इसकी वजह से परेशानी बढ़ती है साथ ही पेट में अधिक दर्द होने लगता है।इसलिए  पीरियड के दौरान चुस्त कपड़े ना पहनें।