America citizenship
America citizenship Pixabay
Travel

अमेरिका में बसना चाहते हैं? ऐसे मिलेगी US की नागरिकता, यहां जानें पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | बसने के लिहाज से भारतीयों के लिए अमेरिका पहली पसंद बन गया है। जानकारी के अनुसार, साल 2023 में 59 हजार से ज्यादा भारतीयों को अमेरिका की नागरिकता मिली थी। अगर आप भी अमेरिका में बसना चाहते हैं तो हम बता रहे हैं वहां की नागरिकता पाने का तरीका।

अमेरिकी सिटिजनशिप के लिए फाॅलो करना होगा प्रोसेस

अमेरिका के सिटीजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेस की रिपोर्ट जारी हुई। जिसमें बताया गया कि पिछले साल 8.7 लाख विदेशी अमेरिकी नागरिक बने हैं। इनमें 1.1 से ज्यादा मैक्सिकों के नागरिक हैं। जो अब अमेरिकी बने चुके हैं। इसके बाद 59,100 भारतीयों को अमेरिकी की नागरिकता मिली। वहीं 44,800 फिलिपींस और 35,200 डोमिनिकन रिपब्लिक के लोग अमेरिकी नागरिक बन गए हैं। अमेरिका की नागरिकता पाने के लिए कई पात्रताओं को पूरा करना जरूरी है।

इन शर्तों पर मिलती है नागरिकता

विदेशी नागरिक को नागरिकता हासिल करना है तो कम से कम पांच साल तक का वैध स्थायी निवास रहना चाहिए। अगर विदेशी नागिरिक ने अमेरिकी से शादी की तो उसके पास भी 5 साल तक का वैध स्थायी निवास होना जरूरी है।

ग्रीन कार्ड लेना है जरुरी

विदेशियों को अमेरिकी नागरिकता के लिए ग्रीन कार्ड का होना आवश्यक होता है। ग्रीन कार्ड को परमानेंट रेसिडेंट के तौर पर भी जाना जाता है। इसके लिए सभी देशों का अलग-अलग कोटा है। पिछले साल की रिपोर्ट के मुताबिक 11 लाख भारतीय ग्रीन कार्ड पाने का इंतजार कर रहे हैं।

अमेरिकी में बसे हैं एशियाई मूल के लोग

अमेरिका में 2.35 करोड़ लोग एशियाई मूल के रहने वाले लोग हैं। सबसे ज्यादा 52 लाख नागरिक चीनी मूल से आते हैं। दूसरे पर भारतीय हैं। अमेरिका में भारतवंशियों की आबादी 48 लाख बताई जाती है। इसमें से 10 लाख लोगों का जन्म अमेरिका में हुआ था।