Travel Tips
Travel Tips  Social Media
Travel

इन देशों में जाने के लिए ट्रेन या फ्लाइट लेने की ज़रूरत नहीं, बस से घूमकर आ सकते हैं

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| विदेश घूमने की ख्वाहिश हर किसी को होती है। हर कोई विदेश जाने का सपना देखता है। लेकिन विदेश जाने के लिए सबसे महंगा फ्लाइट टिकट होता है। अगर आपको बताया जाए कि आप बिना टिकट के विदेश में यात्रा कर सकते हैं तो कितना अच्छा होगा । आइए हम आपको ऐसे देश के बारे में बताने वाले हैं जहाँ जाने के लिए फ्लाइट की जरुरत नहीं है।

भूटान

भूटान बेहद शांत देश है। भारत और भूटान की सीमा काफी छोटी होती है। पश्चिम बंगाल का जयगांव से भारत जुड़ा हुआ है। आप आसानी से ड्राइव करते हुए भूटान में पहुंच जाएंगे। आप पूरा गर्व के साथ बोल सकते हैं कि आप आपने विदेश में यात्रा किया है।

म्यांमार

भारत का पड़ोसी देश म्यांमार भी खास देश में शामिल है। आप पूर्वोतर राज्य मिजोरम से जाते हुए आसानी से म्यांमार में पहुंच जाएंगे। डाक्यूमेंट की बात करें तो यहाँ पर जाने के लिए वीजा की जरुरत होती है। नवंबर से मार्च के बीच यहाँ पहुंच सकते हैं।

थाईलैंड

दिल्ली से होते हुए थाईलैंड पहुंच जाएंगे। दिल्ली और थाईलैंड के बीच की दूरी लगभग 4198 किलोमीटर बताई जाती है। अगर आप लगातार ट्राइव कर जाना चाहते हैं तो यहाँ पहुंचने में लगभग 71 घंटे लग सकते हैं। डाॅक्यूमेंट चेकिंग के अलावा दूसरी वजहों से यहाँ थोड़ा ज्यादा समय लग जाता है। सड़क से जो जा रहा है उसको वीजा, परमिट, पासपोर्ट और लीड कार की जरुरत पड़ती है।

मलेशिया

आप मलेशिया भी आसानी से कार के साथ पहुंच जाएंगे। इसके लिए आपको 5533 किमी का सफर तय करना पड़ जाएगा। सफर के दौरान आपके 97 घंटे लग जाएंगे। मलेशिया जाना है तो आपको पासपोर्ट, वीजा, जाने और आने के डॉक्यूमेंट और ट्रैवल डॉक्यूमेंट की जरुरत होती है।

सिंगापुर

भारत के करीबी मुल्कों में सिंगापुर भी मौजूद है। ये काफी खूबसूरत देश है। आप जानते हैं कि आप सड़क के जरिए भी शिमला पहुंच सकते हैं। वहीं सिंगापुर की बात करें दिल्ली से सिंगापुर में 5926 किमी का फासला है। इस यात्रा को तय करने में आपको 91 घंटे लग जाएंगे।