विदेश जाने का बना रहे हैं प्लान? वीज़ा से जुड़े ये नियम अच्छे से जान लें

विदेश जाना है तो आपको इन नियमों पर जरुर ध्यान देना चाहिए। जो आपको कई तरह सुविधा देने में मदद करेंगे।
Travel Tips
Travel Tips Pixabay

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| विदेश जाने के लिए वीजा सबसे अहम है। इससे आपको कहीं भी जाने की अनुमति मिल जाती है। इसके बिना आपको कहीं भी एंट्री नहीं मिलती है। आजकल भारतीय विदेश यात्रा करना पसंद करते हैं। अगर आप भी इनमें शामिल हैं तो जाने के पहले वीजा नियमों के बदलाव के बारे में जानकारी चेक करें। ये जानकारी आपकी यात्रा को आसान बनाती है। जान लेते हैं वीजा से जुड़ी अहम जानकारी के बारे में।

शेंगेन वीज़ा से कर पाएंगे दो देशों में यात्रा

रोमानिया और बुल्गारिया ने 31 मार्च 2024 को शेंगेन क्षेत्र के साथ एकीकरण को लेकर अहम फैसला लेने जा रहा है। दोनों देशों और शेंगेन क्षेत्र के देशों के बीच समुद्री सीमा नियंत्रण पूरी तरह से हटाया जाना है। इसके बाद फ्री लैंड मूवमेंट भी शुरु होगा। जिसका मतलब है कि शेंगेज वीजा होल्डर आसानी से बुल्गारिया और रोमानिया पहुंच सकते हैं।

बढ़ी हुई फंडिंग का दिखाना होगा प्रमाण

अगर आप यूरोप की यात्रा करते हैं तो आप पैसे गिनना शुरु करें। क्योंकि फिनलैंड में विजिटर्स के ठहरने के लिए बजट में काफी बढ़ोतरी की गई है। इस साल जनवरी से, विजिटर्स और वीजा होल्‍डर्स को रोजाना €50 या 4,500 रुपये की उपलब्ध धनराशि की सबूत दिखाना पड़ जाएगा।

फ्रांस में मिलेगी डिजिटल वीजा की सुविधा

शेंगेन वीजा को पूरी तरह से पेपरलेस होने में समय लग सकता है, लेकिन फ्रांस ने इस साल डिजिटलाइजेशन में पहला फैसला लिया है। देश फिलहाल ओलंपिक और पैरालंपिक गेम्‍स के लिए लगभग 70,000 वीजा ऑनलाइन जारी करने को लेकर कार्य कर रहा है।

साउथ कोरिया डिजिटल नोमाड के लिए देगा वीजा

2023 में लंबे इंतजार बीतने के बाद, दक्षिण कोरिया ने आखिरकार 1 जनवरी 2024 को अपना डिजिटल नोमाड वीजा लॉन्च हुआ है। इस वीजा के अलावा दूसरे देश में रहने वाले लोग देश के बाहर नौकरी करते हुए दो साल तक देश में रह पाएंगे। आवेदकों को 84.96 मिलियन वॉन यानी 53,63,000 रुपये तक होने का प्रमाण दिखाना जरुरी होता है। जो कोरिया के प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय 42 मिलियन से काफी ज्यादा है। डिजिटल नोमाड वाले कपल को भी इस वीजा मिलने के साथ देश में एंट्री की परमिशन मिलेगी।

यूके में टूरिस्‍ट वीजा पर कर पाएंगे काम

यूके में काम करने वाले विदेशी यात्रियों को लेकर अच्छी जानकारी मिली है। वहीं अब यूके सरकार ने टूरिस्ट वीजा पर यात्रियों को देश में आने के समय काम की अनुमति देने को लेकर वीजा पाॅलिसी को अपडेट किया गया है। देश की मौजूदा वीजा पाॅलिसी में बदलाव की वजह से टूरिस्ट वीजा पर यात्रियों को अब ब्रिटेन में करने की अनुमति मिली है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in