Travel Tips
Travel Tips  Pixabay
Travel

एक लाख के बजट में करें इन देशों की ट्रिप, खूब करेंगे एंजाॅय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| घूमने की बात आती है को दिमाग में कई तरह की बात आने लगती है। लेकिन बजट का ध्यान रखना होता है। क्योंकि कम बजट की वजह से भी काफी लोप ट्रिप का प्लान कैंसल कर देते हैं। लेकिन अगर आप बजट में घूमने चाहते है, तो कुछ देशों में खूब एंजाॅय कर सकते हैं। जहाँ पर आप 1 लाख में ट्रिप को आसानी से पूरा कर सकते हैं।

श्रीलंका

भारत के दक्षिण में मौजूद इस देश के नजारे को खूब पसंद किया जाता है। यहाँ की संस्कृति भी शानदार मानी जाती है। भारत से इस देश के लिए कोलंबो की उड़ान मौजूद है। जहाँ पर आप केवल कुछ समय में पहुंच जाएंगे। थोड़ा स्मार्ट तौर पर टिकट बुक कराते हैं तो सस्ते में आपको श्रीलंका पहुंच जाएंगे। यहाँ पर खास ये है कि यहाँ पर रूकना और खाना काफी सस्ता रहता है। पार्टनर के अलाया यहाँ पर जाएं और खूबसूरत वादियों का आनंद ले सकते हैं।

इंडोनेशिया

अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो बाली का भी ध्यान आता है। यहाँ पर कम खर्च में खूब एंजाॅय कर पाएंगे। यहाँ पर आप चार दिन की ट्रिप को 80,000 में आसानी से पूरा कर पाएंगे। इस जगह पर जाने के बाद आप समुद्र का मजा ले सकते हैं। इसके साथ यहाँ पर फूड भी जबरदस्त होता है। यहाँ पर वीजा आॅन अराइवल का भी विकल्प मौजूद होता है।

हांगकांग

भारत के इस देश में पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं होती है। जयपुर से आपको हांगकांग की फ्लाइट मिलती है। जयपुर से आपको हांगकांग के लिए आसानी से फ्लाइट मिलती है। वहीं यहाँ पर पहुंचने का किराया 2000 रूपये बताया गया है। यहाँ पर जाने के लिए भारतीयों को वीजा भी नहीं देना पड़ता है। ये एक फेमस टूरिस्ट प्लेस के तौर पर मशहूर है। जिसमें हैप्पी वैली, चेंग सो द्वीप का नाम भी शामिल है। इस देश में आप 3 से 4 दिन वाली ट्रिप को 90000 में आसानी से पूरा कर पाएंगे।

तुर्की

तुर्की का खाना और कल्चर यात्रियों को काफी पसंद आता है। यहाँ पर आकर आप खूब एंजाॅय कर पाएंगे। तुर्की जाना है तो मुंबई या फिर दिल्ली से फ्लाइट मिल जाएगी। अगर इस देश में जाना है तो आप एक लाख के अंदर सोलो ट्रिप भी आसानी से कर पाएंगे। यहाँ पर आने और जाने में लगभग 50,000 किराया लगता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/