Delhi
Delhi  Pixabay
Travel

Delhi की इन 5 जगहों पर करें शाॅपिंग, किफायती रेट में मिलेंगे अच्छे कपड़े

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | शादियों का खास सीजन जारी है। इस बार बााजार में खास रौनक देखने को मिल सकती है। अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो वेडिंग शाॅपिंग के लिए दिल्ली का प्लान कर रहे हैं तो ये जानकारी आपके लिए जरुरी है। दिल्ली में मौजूद कुछ ऐसे बाजार के बारे में बताने वाले हैं जो दुल्हे के अलावा दुल्हन के की सजावट के लिए खास है।

करोल बाग

बजट के तौर पर आपको शाॅपिंग करनी कै तो ये जगह आपके लिए काफी खास है। शादी में कपड़ों के लिए आप अजमल खान रोड को विजिट कर खूब आनंद ले सकते हैं। यहाँ पर आपको हर तरह का सामान मिलता है जो शादी के लिए लेना चाहते हैं। आप दूसरे दिन में भी जाने का प्लान बना सकते हैं।

सरोजिनी नगर

दिल्लीवाले के लिए कई खास जगह है जहाँ घूमकर आप आनंद ले सकते हैं। वहीं आपने सरोजिनी नगर के बारे में जरुर जानकारी मिली होगी। जहाँ पर आपको छोटे से लेकर बड़ा सामान आसानी से मिल सकता है। यहाँ पर ब्राइडल लहंगा की खास वैराइटी उपलब्ध है।

हौज खास

साउथ दिल्ली की बात करें तो हौज खास की खास मार्केट काफी मशहूर है। जहाँ से आप एक से एक ड्रेस की मार्केटिंग कर सकते हैं। आपको वेस्टर्न वियर, एथिनिक और मैनस वियर की खरीदारी करनी है तो आपको सस्ते ले लेकर महंगे कपड़ो का विकल्प मिल रहा है।

लाजपत नगर

रौनक की बात करें तो लाजपत नगर मार्केट काफी मशहूर है। चे चांदनी चौक की मार्केट से भी ज्यादा खास है। यहाँ पर सुबह के समय भी शाॅपिंग का आनंद ले सकते हैं। यहाँ पर स्टोर पर थोक पर कपड़े मिल सकते हैं।

राजौरी गार्डन

पश्चिमी दिल्ली की इस मार्केट में आपको मॉल से लेकर स्ट्रीट वेंडर्स आसानी से मिल जाते हैं। यहां आप अपने बजट रेट्स में कपड़े के साथ बल्कि तमाम तरह के सजावटी आइटम्स भी आपको आसानी के साथ मिल सकते हैं। तो इस वेडिंग सीजन में आपको अफोर्डेबल चुनने के बाद क्वालिटी से समझौता करने पर मजबूर होने की जरुरत नहीं है।