Travel Places Near Delhi
Travel Places Near Delhi Social Media
Travel

Travel Places Near Delhi: मॉल तो बहुत घूमें होंगे कभी दिल्ली के पास के ये जगहों का भी सैर कर आएं

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली का मौसम आजकल सुहाना हो चुका है। लोगो को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल रही है। अगर आप गर्मी से राहत के लिए मॉल जाते है तो एक बार दिल्ली के आसपास के जगहों पर स्थित इन खूबसूरत प्लेस पर जाकर भी खुद को शांति प्रदान कर सकते है। आइए जानते है दिल्ली के आसपास के बसे स्थित के बारे में जानते है इन्हें आप एक्सपलोर कर सकते हैं।

Morni Hills

Morni Hills

दिल्ली के आसपास के जगह पर अगर आप घूमने का प्लान कर रहे तो आप मोरनी हिल्स जा सकते हैं। सुहाने मौसम में दिल्ली के आसपास घूमने के ये बेस्ट जगह है। बता दें कि हरियाणा में बसा ये एक मात्र हिल स्टेशन है। यहां पर आप शांत झील और खूबसूरत नजारें का आनंद ले सकते है। यहां से 45 किमी दूर पर रेलवे स्टेशन है जो कि चंडीगढ़ पर स्थित है।

Neemrana Fort

Neemrana Fort

इस बारिश के सुहाने मौसम में इस जगह पर घूमने का अलग ही मजा है। अगर आप नेचर लवर है तो ये जगह आपके घूमने के लिए परफेक्ट है। बता दें कि आपको यहां पर जिप लाइनिंग, बाला किला, सरिस्का नेशनल पार्क देखने को मिलेंगे। यहां पर आप ट्रेन और कार से आसानी से पहुंच सकते हैं।

Nahan

Nahan

यह छोटा से मनमोहक शहर हिमाचल प्रदेश के शिवालिक रेंज के बीच स्थित है। यहां से आप बेहतरीन नजारों का गवाह बन सकते है। इस जगह पर आप दिल्ली से 5 घंटे में आराम से पहुंच सकते है। आप दोस्तों और परिवार के साथ यहां जाकर एंजॉय कर सकते हैं। बता दें कि नाहन के पास बरार रेलवे स्टेशन है। वहीं हवाई अड्डा चडीगढ़ में स्थित है।

Sultanpur Bird Sanctuary

Sultanpur Bird Sanctuary

दिल्ली के सबसे पास अगर कहीं आप घूमने के जाना चाहते है तो सुल्तान बर्ड सैंचुरी आप आराम से जा सकते है। यह जगह वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी के लिए बेस्ट है। यहां पर आप बस, कार या ट्रेन से भी जा सकते हैं। यहां का सबसे पास मेट्रो स्टेशन सुल्तानपुर है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in