टीम इंडिया के खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे।
टीम इंडिया के खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे।  @ajinkyarahane88 एक्स सोशल मीडिय।
स्पोर्ट्स

Team India के स्टार खिलाड़ी गोल्डन डक का शिकार, टीम में वापसी मुश्किल

नई दिल्ली, रफ्तार। स्टार खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे टीम इंडिया से बाहर हैं। इस बीच अजिंक्य का प्रदर्शन काफी अधिक साधारण रहा है। अब वह रणजी ट्रॉफी में अपनी टीम मुंबई के लिए खेल रहे हैं, लेकिन वहां भी बल्ला खामोश है। ऐसे में उनकी वापसी नेशनल टीम में काफी अधिक मुश्किल हो जाएगी। अजिंक्य रहाणे लगातार दो बार बैक-टू-बैक गोल्डन डक का शिकार हो गए हैं।

रणजी ट्रॉफी में मुंबई से खेल रहे रहाणे

अजिंक्य रहाणे न तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम का हिस्सा नहीं थे। अब वह इंग्लैंड सीरीज में भी शामिल नहीं हैं। फिलहाल बीसीसीआई ने पहले दो टेस्ट के लिए टीम का ऐलान किया है। टीम इंडिया में रणजी ट्रॉफी खेली जा रही है। माना जा रहा कि टूर्नामेंट में खास प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बचे टेस्ट मैच के लिए टीम में जगह दी जाएगी। इन खिलाड़ियों में एक प्रबल दावेदार अजिंक्य रहाणे भी हैं। मगर, रहाणे रन नहीं जड़ पा रहे हैं। वे रणजी ट्रॉफी के मैच की पारियों में खाता भी नहीं खोल सके हैं।

रहाणे को खाता खुलने का इंतजार

मुंबई और केरल के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में मुंबई टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी। टीम के सलामी बल्लेबाज जय गोकुल बिस्ता पहली गेंद पर आउट हो गए। ऐसे में रहाणे को नंबर तीन पर आना पड़ा। हालांकि रहाणे भी पहली गेंद पर ही बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। वह गोल्डन डक का शिकार हुए। इससे पहले आंध्रा टीम से मैच में भी रहाणे पहली गेंद पर शून्य पर आउट हुए थे। मतलब इस साल के रणजी ट्रॉफी में अब तक रहाणे खाता खोलने के लिए तरस रहे हैं। इस कारण उनकी वापसी की उम्मीदें और ज्यादा धूमिल होती दिख रही हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in