जैक फ्रेजर मैकगर्क।
जैक फ्रेजर मैकगर्क। @ESPNcricinfo एक्स सोशल मीडिया।
आईपीएल 2024

IPL 2024: 22 साल का युवा लगा रहा लंबे-लंबे छक्के, जैक फ्रेजर मैकगर्क के टी-20 रिकार्ड उड़ा देंगे आपके होश

नई दिल्ली, रफ्तार। ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ी और दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क ने आईपीएल में यादगार डेब्‍यू किया है। दिल्‍ली के लिए खेलते हुए 22 साल वर्षीय मैकगर्क ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ शुक्रवार यानी 12 अप्रैल को तूफानी अर्धशतक जड़ा। फ्रेजर मैकगर्क ने सिर्फ 35 गेंदों पर दो चौके और पांच छक्‍कों की मदद से 55 रन बनाए। इनकी पारी की बदौलत दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 11 गेंदें शेष रहते 6 विकेट से हरा दिया। इस बेहतरीन पारी के बाद हर कोई जैक फ्रेजर मैकगर्क के बारे में जानने को इच्छुक है।

जैक फ्रेजर मैकगर्क नीलामी में अनसोल्ड थे

मैकगर्क आईपीएल 2024 की नीलामी में अनसोल्‍ड रहे थे। फिर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी के चोटिल होने पर फ्रेजर को दिल्‍ली ने टीम में शामिल कर लिया। विक्‍टोरिया के फ्रेजर ने ऑस्‍ट्रेलिया का विभिन्‍न उम्र समूह में प्रतिनिधित्‍व किया है। उन्होंने 2019 में अंडर-19 वर्ल्‍ड कप बेहतरीन खेल दिखाया था। वह सीनियर टीम के लिए भी खेले हैं।

एबी डीविलियर्स का तोड़ा रिकॉर्ड

जैक फ्रेजर मैकगर्क ने शील्‍ड और मार्श कप में 2019/2020 सीजन में विक्‍टोरिया के लिए डेब्‍यू कर बेहतरीन प्रदर्शन किया। अपने पहले मैच में दोनों टूर्नामेंट में अर्धशतक लगाए। फ्रेजर मैकगर्क के नाम लिस्‍ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने का भी रिकॉर्ड है। उन्‍होंने 29 गेंदों पर यह कारनामा कर एबी डीविलियर्स के 31 गेंदों पर शतक जमाने के रिकॉर्ड को तोड़ा था।

आईएलटी 20 में भी बिखेरा जलवा

मैकगर्क ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स से पहले आईएलटी 20 टूर्नामेंट में दुबई कैपिटल्‍स के लिए खेला था। इसमें कमाल का खेल दिखाया था। इस साल वेस्‍टइंडीज के खिलाफ वनडे प्रारूप में फ्रेजर को ऑस्‍ट्रेलियाई टीम में खेला। उन्‍होंने दो मैचों में अपनी उपयोगिता साबित कर एक अर्धशतक जड़ा। उनकी स्‍ट्राइक रेट 220 थी। जैक फ्रेजर मैकगर्क ने एक भी टी-20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। हालांकि, अपने लंबे शॉट्स और लेग स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। जैक फ्रेजर मैकगर्क ने मेलबर्न रेनेगेड्स का बिग बैश लीग खेला था, जहां 158.64 की स्‍ट्राइक रेट के साथ 257 रन बनाए थे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in