IPL 2024
IPL 2024 Social Media
स्पोर्ट्स

रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने हासिल की जीत, पंजाब किंग्स को 9 रन से हराया

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को आईपीएल के 33वे मुकाबले में 9 रन से हराया है। महाराजा महाराजा यादविंदर सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन बनाया था। इसका पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की ओर से आशुतोष वर्मा ने 61 रन की तूफानी पारी खेली थी।

पूरा प्रयास करने के बाद पंजाब किंग्स 183 रन ही बना पाई। वहीं पंजाब की तरफ से आशुतोष शर्मा ने सबसे अधिक 61 रन की पारी खेली थी। मुंबई इंडियंस की तरफ से गेराल्ड कोइट्जे और जसप्रीत बुमराह ने 3-3 विकेट हासिल किए थे।

मुंबई इंडियंस ने दिया बड़ा टारगेट

मुंबई इंडियंस टारगेट ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बाद 193 रन का टारगेट दिया था। वहीं पंजाब किंग्स शुरुआत में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। टीम के पावरप्ले के दौरान ही 4 विकेट हो गए थे। ओपनिंग के लिए उतरे सैम करना, प्रभसिमरन बिना खाता खोले हुए पविलियन चले गए। रिली रूसो एक रन और लियाम लिविंगस्टोन एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे।

बुमराह ने शुरुआत में लिए दिए झटके

बुमराह और कोइट्जे ने पंजाब को शुरुआत में कई झटका दिए था। हरप्रीत सिंह ने 13 और जितेश 9 रन बनाकर पवेलियन लौत गए थे। इसके बाद शशांक और आशुतोष के बीच काफी शानदार साझेदारी हुई थी। शशांक 25 गेंद में 41 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। आशुतोष ने 28 गेंद में 7 छक्के और दो चौके लगाकर 61 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनकी पारी की वजह से पंजाब किंग्स को जीत की उम्मीद थी। लेकिन वे कुछ समय गुजरने के बाद पवेलियन लौट गए।

आखरी दो ओवर तक बना रहा रोमांच

आखिरी दो ओवर में पंजाब को जीतने के लिए 21 रन की जरूरत थी। 19वें ओर में 11 रन बने लेकिन एक विकेट ही गिरा। आखिरी ओवर में जीतने के लिए 12 रन चाहिए थे। पहली ही गेंद पर कागिसो रबाडा रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। रबाडा ने तीन गेंद में आठ रन की पारी खेली।

मुंबई ने की शानदार शुरुआत

मुंबई इंडियंस ने शानदार शुरुआत करते हुए 192 बनाया था। इसमें सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक लगाया था। ईशान किशन 8 गेंदों में 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा ने 25 गेंदों में 36 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने 53 गेंद में 78 रन बनाया। हार्दिक ने 6 गेंद में 10 रन बनाए। टिम डेविड ने 14 और तिलक 34 रन की पारी खेली।