Shane Warne
Shane Warne Social Media
स्पोर्ट्स

विवादों में रहा आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर Shane Warne का करियर, मशहूर एक्ट्रेस के साथ भी जुड़ा था नाम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क|आस्ट्रेलिया के जाने माने स्पिनर शेन वाॅर्न की आज पुण्यतिथि मनाई जा रही है। साल 2022 में उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। निधन होने के वक़्त वाॅर्न, थाईलैंड स्थित अपने विला में मौजूद थे। उनका पूरी जीवन काफी चर्चा में रहा और उनकी उम्र 52 साल की थी जब उनकी मौत हुई। वो अपने क्रिकेट करियर की वजह से काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए थे।

शेन वाॅर्न की शादी सिमोन कैलाहन से हुई थी। हालांकि ये शादी केवल 10 साल ही चल सकी। 2006 में इन दोनों का तलाक हो गया। सिमोन और वाॅर्न के तीन बच्चे थे।

वाॅर्न का चल रहा था अफेयर

तलाक की वजह 2005 का इंग्लैंड दौरा बना। ये जानकारी सामने आई कि उनका इंग्लैंड में स्टूडेंट लौरा और कैरी काॅलिमर नामकर महिला से अफेयर चल रहा था। जब सिमोन को अफेयर की जानकारी मिली, तो वे एशेज के बाद आस्ट्रेलिया चले गए थे।

अश्लील हरकत का लगा आरोप

साल 2000 में शेन वाॅर्न पर ब्रिटिश नर्स डोना राइट अश्लील हरकत का आरोप लगाया था। खुद डोना ने ये आरोप लगाया था। डोना ने बताया कि वाॅर्न ने उनसे फोन पर अश्लील मैसेज किए थे। इसके बाद वाॅर्न को उप कप्तानी छोड़ना पड़ गया।

साल 2006 के दौरान एक्ट्रेस कोरली आइचोल्ट्ज को मैसेज करने को लेकर बुलाया गया था। ब्रिटिश एक्ट्रेस बेंकिसले के साथ उनका अफेयर भी रहा था। वाॅर्न हमेशा ही कैट की पोस्ट पर अमेंट करते और लाइक करते थे। इससे संबंधित फोटो भी वायरल हुई थी।

शेन वाॅर्न का नाम हाॅलीवुड लिज हर्ले से भी जोड़ा गया था। 2011 में दोनों की सगाई हुई थी। लेकिन उनकी बात आगे नहीं बढ़ पाई। 17 दिसंबर 2013 को WHO मैगजीन द्वारा दोनों के ब्रेकअप को लेकर पुष्टि हुई थी। हालांकि, अलग होने के अलावा दोनों एक साथ ही नजर आते थे। शेन वॉर्न का अफेयर ऑस्ट्रेलियन मॉडल एमिली स्कॉट के साथ भी रहा था।

ऐसा रहा है शेन वाॅर्न का करियर

शेन वॉर्न ने ने टेस्ट मैचों में 25.41 की औसत से 708 विकेट लिया था। वह मुथैया मुरलीधरन (800 विकेट) के बाद टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज की सूची में शामिल हैं। वॉर्न ने 194 वनडे इंटरनेशनल भी खेला है, जिसमें उन्होंने 293 विकेट लिया था।