Dr Shafiqur Rahman Barq
Dr Shafiqur Rahman Barq raftaar.in
उत्तर-प्रदेश

कौन हैं वो सांसद जिनकी उम्र को लेकर KBC में अमिताभ ने पूछा था ये सवाल? पीएम मोदी भी दे चुके हैं सांसद को बधाई

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क की राजनीतिक सफर की शुरुआत करीब 57 साल पहले हुई थी। वह चौधरी चरण सिंह से काफी प्रभावित थे और जैसे ही उनके संपर्क में आये तो उन्होंने भी राजनीति में आकर समाज सेवा को चुना। यहीं से उनकी राजनीति की पारी की शुरुआत हुई थी। उनकी राजनीतिक की शुरुआत मुस्लिमों का गढ़ कहे जाने वाले संभल से हुई, जहां उन्हें समाज सेवा करने वाले बड़े नेता के रूप में पहचान मिली, जो कि अभी तक जारी है।

मुलायम सिंह यादव भी उस समय चौधरी चरण सिंह के संपर्क में रहे थे

मुलायम सिंह यादव भी उस समय चौधरी चरण सिंह के संपर्क में रहे थे। इसके अलावा जनेश्वर मिश्रा, मोहन सिंह, आजम खां समेत कई अन्य संस्थापक सदस्य के रूप में शामिल रहें। लेकिन संभल से सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क अपने आदर्शो के कारण राजनीतिक दलों से ऊपर थे। उनका व्यक्तित्व ऐसा था कि उन्हें किसी भी राजनीतिक पार्टी की डोर के साथ नहीं बांधा जा सकता था। इसी वजह से उन्होंने अवसर मिलने पर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ा।

उनको लेकर कौन बनेगा करोड़पति के सेट में भी सवाल पूछा गया था

डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क सबसे अधिक उम्र के सांसद हैं, उनकी आयु 94 वर्ष थी। वह संभल लोकसभा से सांसद थे और संसद में सबसे अधिक उम्र के सांसद थे। इस उम्र में भी समाजसेवा के जज्बे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सबसे अधिक उम्र के लिए बधाई दी थी। डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह अपने ही लोकसभा क्षेत्र में नहीं बल्कि पूरे देश में चर्चा के विषय बने हुए हैं। उनको लेकर कौन बनेगा करोड़पति के सेट में भी सवाल पूछा गया था की देश में सबसे अधिक उम्र के सांसद कौन हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in