Datta Dalvi
Datta Dalvi raftaar.in
मुम्बई

Mumbai: सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ पूर्व मेयर दत्ता दलवी ने किया आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग, हुए गिरफ्तार

मुंबई, रफ्तार डेस्क। पूर्व मेयर और शिवसेना (यूबीटी) नेता दत्ता दलवी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, दरअसल यह मामला महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने का है। भांडुप पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। मिली जानकारी के अनुसार, शिवसेना नेता संजय राउत अपने कार्यकर्ताओ के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं।

दत्ता दलवी के खिलाफ मामला दर्ज

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने के कारण दत्ता दलवी के खिलाफ मुंबई के भांडुप पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 153A(1)(a),153B(1)(b),153A(1)(C),294,504, और 505 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

शिंदे गुट के विभाग प्रमुख ने पुलिस में दर्ज कराया मामला

भांडुप पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला उद्धव ठाकरे गुट की तरफ से आयोजित किये गए सभा से है, यह आयोजन भांडुप पुलिस स्टेशन के पास हुआ था। जहां दत्ता दलवी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया था। जिसके बाद एकनाथ शिंदे गुट के विभाग प्रमुख ने दत्ता दलवी के खिलाफ भांडुप पुलिस के पास यह मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद दत्ता दलवी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस की जांच हो रही है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in