Narendra Singh Tomar
Narendra Singh Tomar 
मध्य-प्रदेश

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में भाजपा के चुनावी प्रबंधन की कमान संभालेंगे केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। MP Election 2023: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नरेंद्र सिंह तोमर को बड़ी जिम्मेदारी दी है। भाजपा ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को ध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए राज्य चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त कर दिया है। आपको बता दें नरेंद्र सिंह तोमर मोदी सरकार में कृषि और किसान कल्याण विकास मंत्री हैं।

राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने जारी किया पत्र

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से शनिवार को जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया है और यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। आपको बता दें मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव की घोषणा होने में अब बहुत ज्यादा समय शेष नहीं बचा है। ऐसे में राज्य के सियासी सरगर्मी को देखते हुए बीजेपी और कांग्रेस दोनों अपना-अपना दांव लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।