raftaar,in
raftaar,in
जम्मू

Avalanche in Gulmarg: गुलमर्ग में भारी हिमस्खलन, मलबे में दबे पर्यटक, 1 विदेशी की मौत, 2 को जिंदा निकाला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग से बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। यहां भारी हिमस्खलन (Avalanche) हुआ है, जिसके मलबे के नीचे दबकर एक पर्यटक की मौत हो गयी है। हमेशा की तरह इस बार भी पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेने के लिए गुलमर्ग पहुंचे हुए हैं। मौसम विभाग ने हिमस्खलन (Avalanche) होने की चेतावनी पहले ही दी हुई थी। लेकिन पर्यटक मौसम विभाग की चेतवानी को नजरअंदाज करके यहां पहुंचे थे और प्राकृतिक आपदा का शिकार हो गए।

गुलमर्ग में पहाड़ो में हुए हिमस्खलन (Avalanche) में पर्यटक दब गए हैं

गुलमर्ग में पहाड़ो में हुए हिमस्खलन (Avalanche) में पर्यटक दब गए हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार एक पर्यटक की मलबे में दबने से मौत हो गयी है। उसका शव बरामद कर लिया गया। दो पर्यटकों को लोगो ने काफी मशक्कत के बाद जिंदा बाहर निकाल लिया। वहीं दो विदेशी पर्यटक लापता बताये जा रहे हैं। हिमस्खलन (Avalanche) की खबर मिलते ही बारामुला पुलिस वहां पहुंची और बचाव कार्य में लग गयी। 18RR, HWUS के साथ स्थानीय लोग भी पर्यटकों को बचाने में जुटे रहे। पहाड़ो में हुए इस भारी हिमस्खलन (Avalanche) के कारण स्कीइंग कर रहे टूरिस्टों में भगदड़ मच गई, जिसके कारण अधिकांश पर्यटक घायल हो गए। ताजा रिपोर्ट के अनुसार हिमस्खलन(Avalanche) और खराब मौसम के कारण जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे भी ब्लॉक है।

रामबन-बनिहाल सेक्टर में जगह-जगह पहाड़ दरक रहे हैं

रामबन-बनिहाल सेक्टर में जगह-जगह पहाड़ दरक रहे हैं। ऊपर से पत्थर और चट्टान के गिरने से किसी बड़े हादसे के होने की संभावना के चलते हाईवे से आवाजाही बंद की गई है। इस तरह से कश्मीर घूमने आये पर्यटक फंस गए हैं, जो जहां थे वहीं फंसे रह गए हैं। बीच में फंस जाने के कारण पर्यटक बर्फ़बारी का आनंद लेने लगे थे इसी बीच वे हिमस्खलन (Avalanche) की चपेट में आ गए।

JKDMA ने गुरुवार सुबह यानि आज भी मौसम खराब होने की सुचना दी थी

पर्यटकों ने मौसम विभाग और जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (JKDMA) की चेतावनी को हल्के में लिया, जिसके कारण उन्हें इस मंजर को देखना पड़ा। जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (JKDMA) ने गुरुवार सुबह यानि आज भी मौसम खराब होने की सुचना दी थी। पर्यटकों को आगे मौसम विभाग की एडवाइजरी का ध्यान रखकर ही जम्मू कश्मीर में आवाजाही करनी चाहिए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in